फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Women stage protest to curb illicit liquor

Maharajganj News: कच्ची शराब पर लगाम लगाने के लिए महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Sun, 16 Nov 2025 01:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Women stage protest to curb illicit liquor
कच्ची शराब के खिलाफ निचलौल तहसील पर प्रदर्शन करती महिलाएं।
निचलौल। क्षेत्र के मुसहर बस्ती डोमा में लगातार बढ़ते अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं ने गोलबंद होकर शनिवार को तहसील में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। धंधेबाजों और आबकारी विभाग के जिम्मेदारों के खिलाफ लामबंद हुईं महिलाओं ने शनिवार को आक्रोश जताया। महिलाओं के बढ़ते आक्रोश को देख तत्काल मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने मामले की पूरी जानकारी लेकर समस्या का जल्द समाधान कराने का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन

तहसील पर जिम्मेदारों के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिलाएं इंद्रावती, सुग़ामी, गीता देवी, मीरा देवी, अनवारी, सीता, मीना, सावित्री, उर्मिला आदि ने तहसीलदार अमित कुमार सिंह को एसडीएम के नाम संबोधित ज्ञापन देकर बताया है कि आबादी के बीच करीब 10 जगहों पर धड़ल्ले से कच्ची शराब की भट्टी धधक रही है। इसकी सूचना संबंधित आबकारी विभाग के जिम्मेदारों को दी गई थी लेकिन जिम्मेदार धंधेबाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बजाय मामूली कार्रवाई कर वापस चले गए। इस वजह से आज भी बस्ती के अंदर कच्ची शराब का धंधा काफी बड़े पैमाने पर चल रहा है। घर में पति और लड़के कच्ची शराब का सेवन कर महिलाओं से मारपीट कर रहे हैं। इससे महिलाएं तंग आ चुकी हैं। यदि मामले में सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो वे जिला मुख्यालय पर जाकर आंदोलन करेंगी। तहसीलदार अमित कुमार सिंह ने कहा कि आबकारी और पुलिस के साथ टीम गठित कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed