{"_id":"5755cded4f1c1b761f9c58dd","slug":"women-died-in-truck-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट से महिला की मौत
ब्यूरो अमर उजाला/ महराजगंज
Updated Tue, 07 Jun 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फरेंदा। भारी वैसी नर्सरी के पास अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। साथ बैठे एक बालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी गंभीर हालत देख मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
कैंपियरगंज क्षेत्र के मुहम्मदपुर हगना निवासी इसरतजहां सोमवार को दिन मे तीन बजे के करीब अपने चचेरे भाई के साथ अपने दो बच्चों के साथ बाइक पर बैठ कर मायका पीपीगंज से ससुराल आ रही थी। अभी कैम्पियरगंज थाना के आगे भारीवैसी नर्सरी के पास पहुंचे थे कि ट्रक को ओवर टेक करने के चक्कर में ट्रक के नीचे आ गये। जिससे महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और दो वर्ष का मासूम आतिफ गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैम्पियरगंज ले गए। जहां से गंभीर हालत देख गोरखपुर रेफर कर दिया गया। जबकि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया है।
उधर, महिला की मौत के बाद घर में मातम का आलम बन गया है। जबकि घटनास्थल से फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है जिससे दुर्घटना के बारे में पूरी स्पष्ट जानकारी मिल सके।