{"_id":"619be821b73aba55492b1158","slug":"women-and-youngman-died-in-accident-maharajganj-news-gkp417283012","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना में दो की मौत
विज्ञापन
सड़क हादसे में महिला समेत युवक की मौत
फरेंदा (महराजगंज)। क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसे में एक महिला समेत युवक की मौत हो गई। युवक का शव काफी देर तक सड़क पर पड़ रहा। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गोरखपुर के सहजनवां थाना क्षेत्र सेमरी निवासी छोटेलाल (23) का ससुराल फरेंदा क्षेत्र के पिपरा विश्वंभरपुर में है। वहीं छोटेलाल आए हुए थे। सोमवार सुबह घर वापस लौटते समय फरेंदा दक्षिणी बाईपास पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के काफी देर तक युवक के शव की पहचान नहीं हो सकी थी। लेकिन, मोबाइल फोन के जरिए युवक की पहचान हुई तो सूचना परिजनों को दी गई। इस घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। जानकारी के मुताबिक छोटेलाल की शादी करीब एक वर्ष पूर्व हुई थी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दूसरी घटना फरेंदा-महराजगंज मार्ग पर बहादुरगढ़ के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 65 वर्षीय अन्नपूर्णा की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की पुष्टि करते हुए प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।