फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   without marriage barat returned

बिना शादी किए भाग रहे दूल्हे को दौड़ाकर पकड़ा

Thu, 19 May 2022 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
without marriage barat returned
बिना शादी किए भाग रहे दूल्हे को दौड़ाकर पकड़ा
विज्ञापन

द्वारपूजा के बाद जयमाल का भी हो गया था कार्यक्रम
फेरों के समय दूल्हे ने आरोप लगा किया शादी से इनकार
संवाद न्यूज एजेंसी
नौतनवां। एक गांव में बुधवार रात द्वारपूजा के बाद शादी करने से मनाकर दूल्हा भागने लगा। दूल्हे को भागता देख बराती भी भागने लगे। कन्या पक्ष के लोगों ने दौड़ाकर दूल्हे को पकड़ा और पुलिस को सूचना दी। खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों में पुलिस चौकी में सुलह की कोशिश चल रही थी।

जानकारी के अनुसार, फरेंदा क्षेत्र के एक गांव से बरात आई थी। धूमधाम से द्वारपूजा हुई। जलपान व भोजन के बाद जयमाल कार्यक्रम हुआ। फेरों के लिए जब दूल्हा मंडप में पहुंचा, तो कहने लगा कि वह शादी नहीं करेगा। इस पर दुल्हन पक्ष में खलबली मच गई। इसके बाद दूल्हा ने दुल्हन पर किसी अन्य से नजदीकी होने का आरोप लगाकर शादी करने से मना कर दिया। शादी समारोह में आए रिश्तेदार, दूल्हा को मनाने लगे, लेकिन वह नहीं माना। जब बात नहीं बनी तो बराती भागने लगे। इस दौरान दूल्हा भी भागने लगा तो घरातियों ने उसे और उसके बड़े भाई व पिता को पकड़ लिया। बाकी बराती भाग निकले। इसी बीच किसी ने डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस समझाने लगी, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद अड्डा बाजार चौकी से भी पुलिस पहुंच गई। दूल्हा व उसके पिता तथा भाई को अड्डा बाजार चौकी ले गई। चौकी इंचार्ज हरिकिशोर मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्ष के लोगों को बुलाया गया है। सुलह की बात हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed