{"_id":"679d217eb753daee150b3f14","slug":"winners-of-spell-bee-competition-awarded-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-141657-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: स्पेल बी प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागी पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: स्पेल बी प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागी पुरस्कृत
Sat, 01 Feb 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 01 Feb 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, महराजगंज की ओर से जनपद स्तरीय स्पेल बी प्रतियोगिता में घुघली क्षेत्र के कंपोजिट पिपरा रसूलपुर की कामिनी प्रथम, बरवा खुर्द कंपोजिट के शिवम गुप्ता द्वितीय, गोपाला की खुशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता पहले ब्लॉक स्तर पर हुई थी। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों का चयन कर डायट पर भेजा गया। डायट पर आयोजित प्रतियोगिता में सभी ब्लॉक के बच्चों ने हिस्सा लिया। शिवम गुप्ता को डायट प्राचार्य अभिजीत सिंह ने मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया। घुघली के बीईओ सीबी पांडेय ने कहा कि शिवम ने ब्लॉक का नाम रोशन किया है, इससे अन्य बच्चों को प्रेरणा मिलेगी। इस सफलता पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका विमलेश गुप्ता, शिक्षक रवि प्रकाश मणि त्रिपाठी, घनश्याम शर्मा, पूजा चौधरी, सुधीर त्रिपाठी, अमित कुमार आदि ने खुशी जाहिर की।