{"_id":"61e30b1165800b7b30438f50","slug":"wine-shop-checked-in-campain-maharajganj-news-gkp423788011","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियान चलाकर मदिरा की दुकानों की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभियान चलाकर मदिरा की दुकानों की हुई जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभियान चलाकर मदिरा की दुकानों की हुई जांच
नौतनवां। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार की दोपहर एसडीएम राम सजीवन मौर्य एवं सीओ कोमल प्रसाद मिश्र के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम ने कस्बे में सरकारी देसी एवं विदेशी मदिरा की दुकानों की जांच की। स्टॉक रजिस्टर का मुआयना कर उन्हें नियम के अनुसार शराब की बिक्री के निर्देश दिए गए। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
एसडीएम राम सजीवन मौर्य ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर अभियान चलाकर सरकारी शराब की दुकानों की जांच की गई है। जांच के दौरान शराब की बोतलों पर चस्पा क्यूआर कोड के माध्यम से पता लगाया गया कि शराब नियम के अनुरूप है या नहीं। उन्होंने बताया कि शराब में मिलावट या किसी तरह की अनियमितता न होने देने के लिए प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सीओ कोमल प्रसाद मिश्र, आबकारी निरीक्षक संदीप नाथ त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।