फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Whose throat death was blessed, Naman that heroic sutta

जिसके गले लग मौत धन्य हो गई, नमन उस वीर सपूत को

Sun, 17 Feb 2019 12:17 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 17 Feb 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
Whose throat death was blessed, Naman that heroic sutta
जिसके गले लग मौत धन्य हो गई, नमन उस वीर सपूत को - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। पुलवाना में गुरुवार को सीआरपीएफ जवानों पर हुए आतंकी हमले के खिलाफ बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों सब में आक्रोश है। लोग जहां आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं, वहीं आतंकवाद और पाक प्रधानमंत्री का पुतला फूंक कर गुस्से का इजहार कर रहे हैं।
विज्ञापन


शहर में सक्सेना चौक पर काफी संख्या में चिकित्सक एकत्र हुए। चिकित्सकों ने आतंकी हमले में शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उनका कहना था कि आतंकियों के खिलाफ सरकार की तरफ से कड़े कदम उठाए जाने की जरूरत है। डॉ. सीपी सिंह ने कहा कि शहीदों की कुर्बानी बेकार नहीं होगी। आतंकवाद से निपटने के लिए सरकार को कडे़ कदम उठाने होंगे। महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में भी शोकसभा आयोजित हुई। यहां शहर के तमाम गणमान्य लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। पीआरडी जवानों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्र होकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। रामाप्रसाद तिवारी, राजनाथ प्रजापति, अखिलेश चौधरी, राधेश्याम यादव, मुन्ना लाल आदि मौजूद रहे। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल एवं मंत्री फूलचंद अग्रवाल के नेतृत्व में सक्सेना चौक पर आतंकवाद का पुतला फूंका गया। केएमसी नर्सिंग एंड पैरा मेडिकल इंस्टीट्यूट के प्रबंधक और शिक्षकों व छात्रों ने कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। प्रबंधक विनय कुमार ने कहा कि ईश्वर शहीद जवानों के परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जिला इकाई के कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालकर नगर चौराहे पर श्रद्धांजलि दी। एडवोकेट वेलफेयर बार एसोसिएशन ने भी आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। सुन्नी युवा शक्ति की जिला इकाई के कार्यकर्ताओं ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed