फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Wheats crop fired in hot midday

आग लगने से नुकसान

Sat, 16 Apr 2022 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Wheats crop fired in hot midday
तपती दोपहरी में गेहूं के खेतों में बरपा आग का कहर
विज्ञापन

महराजगंज। इन दिनों आग की घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार को तपती दोपहरी में गेहूं के खेतों में आग का कहर ऐसा बरपा कि सभी परेशान हो गए। जिले में अलग अलग स्थानों पर आग लगने से करीब 90 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गईं। उधर, बरवा खुर्द सिवान में आग लगने से नाराज किसानों ने महराजगंज गोरखपुर हाई वे जाम कर दिया। करीब 45 मिनट बाद पुलिस के समझाने के बाद जाम समाप्त हुआ। पकडी खुर्द गांव के सिवान में आग लगने से पांच एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गईं।
शिकारपुर प्रतिनिधि के अनुसार घुघुली थाना क्षेत्र के बरवा खुर्द सिवान में आग लगने से अफरातफरी मच गई। लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। लोगों ने एक व्यक्ति पर डंठल जलाने का आरोप लगाकर हाई वे जाम कर दिया। आग लगने से करीब 30 एकड़ फसल जल कर राख हो गई। ग्रामीणों के अनुसार कोदइला निवासी एक व्यक्ति अपने खेत में मसूर का डंठल जलाया, जिससे आग लगी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष घुघुली सत्यप्रकाश सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर अजय सिंह चौहान, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रवि राय पहुंचे और उग्र किसानों को समझा-बुझा कर जाम समाप्त कराया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जली हुई फसल का मुआवजा दिलाने के लिए सत्यापन कराया जाएगा। प्रभावित किसानों की हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन

परतावल प्रतिनिधि के अनुसार, श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के पिपरपाती गांव के सीवान में गेहूं के खेत में शुक्रवार दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसमें पिपरपाती गांव के दर्जनों किसानों की करीब 50 एकड़ गेहूं की फसल जल गई। आग की लपटें देख गांव के लोग सीवान में दौड़े और आग बुझाने की कोशिश करने लगे। कुछ देर बाद दमकल के आने के बाद आग पर काबू पाया गया। सेवक, मनोज, कमला तिवारी, चंद्रभान, शत्रुघ्न, रंजीत, सुरेश, रमेश, रामेश्वर, सत्यदेव, धर्मेंद्र, योगेंद्र, राजेंद्र, अधरचंद, वीरेंद्र, अखंड प्रताप, दुलारे, हरिवंश, हरिलाल, रामपति, ओमप्रकाश, ठगई यादव, गोमती सिंह, बुद्धू, सोमराज आदि किसानों की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार तहसील क्षेत्र के बैरवा बनकटवा के सिवान में गेहूं के डंठल में आग लगने से कई लोगों का गेहूं की फसल जलकर राख हो गईं। बसावनपुर गांव के गंगा राम यादव 50 डिस्मिल, गुने यादव 50 डिस्मिल, राममिलन यादव 40 डिस्मिल तथा मफिया टोले के जितेंद्र मौर्य का 50 डिस्मिल में रखा गेहूं का बोझ जलकर राख हो गया। लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
चौक बाजार प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय नगर पंचायत में दोपहर में आई बिजली से फारेस्ट रोड के पश्चिम सिवान में लगी आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल, पिपरामिंट तथा एक पंपसेट जल गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दोपहर में बिजली की पोल से चिंगारी छिटक कर गेहूं के फसल में गिर गया। देखते ही देखते आग ने हरिश्चंद्र वर्मा, राजकुमार वर्मा, विजय वर्मा, उमेश वर्मा, मुन्नी वर्मा का तीन एकड़ गेहूं का फसल तथा आशिक अली का 20 डिस्मिल पिपरमिंट और चंद्रशेखर का पंपसेट जल गया।
फसल जलकर राख, फीकी पड़ी शादी की खुशियां
परतावल। क्षेत्र के पचदेउरी गांव के सिवान में लगी आग में किसानों के अरमान भी जलकर राख गए। किसानों को अब अपने जरूरी कार्यो को करने में परेशानी हो रही है। शुक्रवार को बेटी की शादी एवं बेटे का तिलक समारोह रहा, लेकिन खेत में लगी पूंजी राख होने के बाद शादी की खुशियां फीकी पड़ गईं।
पचदेउरी गांव के रहने वाले राजेश कुमार कहते हैं कि बेटी की शादी एवं बेटे का तिलक शुक्रवार को हुआ, लेकिन बृहस्पतिवार को आग लगने से गेहूं की फसल जलकर राख हो गईं। राजेश मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते हैं। उन्होंने बताया कि पाई पाई जोड़कर खेत में गेहूं की अच्छी फसल तैयार किया। पकने के बाद काटने की बारी आई तो आग लग गईं, अब आने वाले दिनों में परिवार का गुजर बसर कैसे चलेगा, इसकी चिंता सता रही है। संवाद

डेढ़ एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख
बृजमनगंज। ग्राम लेहड़ा टोला बदलबाग में आग लगने से करीब डेढ़ एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। जानकारी के मुताबिक अब्दुल लतीफ, मुबारक, जैनुद्दीन, अब्दुल वाहिद एवं राजू की फसल जली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed