{"_id":"59f620484f1c1bcd538b9f38","slug":"webcasting-will-be-monitring-of-highly-vigilant-polling-centers","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की मानीटरिंग की होगी वेबकास्टिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की मानीटरिंग की होगी वेबकास्टिंग
maharaganj
Updated Mon, 30 Oct 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
चुनाव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। नगर निकाय चुनाव को लेकर तैयारी तेज हो गई है। प्रशासन इस बार अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की मानीटरिंग बेवकास्टिंग के माध्यम से कराएगा। इसे ध्यान में रखते हुए पर्याप्त संख्या में कैमरे लगाने की व्यवस्था का निर्देश दिया गया है। प्रशासन की ओर से अधिकारियों और कर्मियों को जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है।
जिले में सात नगर निकायों में 113 वार्ड हैं। 65 मतदान केंद्र, 141 मतदान स्थल, 13 संवेदनशील मतदान केंद्र, 20 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र, दो अतिसंवेदनशील प्लस और 30 सामान्य मतदान केन्द्र है। नगर पालिका परिषद के 25 वार्ड हैं। यहां 12 मतदान केंद्र और 32 मतदान स्थल है। जबकि एक संवेदनशील, तीन अतिसंवेदनशील और आठ सामान्य मतदान केंद्र है। नौतनवां नगर पालिका परिषद के 25 वार्ड में पांच सामान्य मतदान केंद्र है। एक अतिसंवेदनशील प्लस, चार अतिसंवेदनशील और तीन संवेदनशील मतदान केंद्र है। नगर पंचायत सिसवा में 14 वार्ड हैं। यहां नौ मतदान केंद्र और 22 मतदान स्थल हैं। दो संवेदनशील, तीन अतिसंवेेदनशील और चार सामान्य मतदान केंद्र हैं। नगर पंचायत निचलौल में 13 वार्ड हैं। 12 मतदान केंद्र व 19 मतदान स्थल है। तीन संवेदनशील, 3 अतिसंवेदनशील और छह सामान्य मतदान केंद्र है। नगर पंचायत आनंदनगर के 11 वार्ड में छह मतदान केंद्र और 12 मतदान स्थल है। दो संवेदनशील, एक अतिसंवेदनशील, तीन सामान्य मतदान केंद्र है। नगर पंचायत घुघली में 11 वार्ड है। यहां पांच मतदान केंद्र व 11 मतदान स्थल है। एक संवेदनशील मतदान केंद्र, दो अतिसंवेदनशील और दो सामान्य मतदान केंद्र है। वहीं नव सृजित नगर पंचायत सोनौली में 14 वार्ड बने हैं। यहां आठ मतदान केंद्र और 14 मतदान स्थल है। एक संवदेनशील, चार अतिसंवेदनशील, एक अति संवेदनशील प्लस और दो सामान्य मतदान केंद्र है। इन सभी को चिन्ह्ति कर लिया गया है। अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर प्रशासन की पैनी नजर होगी। नगर निकाय चुनाव को लेकर तैयारी तेज है। जरूरी कार्यों की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों को सौंप दी गई है। तय शेड्यूल के अनुसार सभी कार्य समयबद्ध किए जा रहे हैं। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष कराने के लिए मुकम्मल इंतजाम किए जा रहे हैं।
वीके सिंह, डीएम