{"_id":"5d23861d8ebc3e6ce97e9b6c","slug":"weather-rain-maharajganj-news-gkp313149841","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश से गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश से गर्मी से मिली राहत
विज्ञापन
बरसात में सदर ब्लाक के पास छाता लेकर जाते लोग।
- फोटो : MAHARAJGANJ
धान के लिए बरसी संजीवनी, किसानों चेहरे खिले
महराजगंज। कई दिनों से हो रही कड़ी धूप और उमस भरी गर्मी के बाद रविवार की रात झमाझम बारिश से सोमवार सुबह मौसम सुहाना हो गया। लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। साथ ही बारिश के रूप में किसानों को धान की फसल के लिए संजीवनी मिल गई, जिससे उनके चेहरे खिल गए। खेतों में पर्याप्त पानी भर जाने से किसानों ने धान की रोपाई शुरू कर दी है। सोमवार की सुबह जब लोगों की नींद खुली तो आसमान में गहरे काले बादल छाए हुए थे। बादलों के बीच छिपा सूरज अपनी तपिश नहीं दिखा पाए। बारिश से गन्ने की फसल को बहुत लाभ हुआ है।
बारिश से पारा लुढ़क गया है। कई जगह पर जलभराव होने से सड़कें तालाब बन गई। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में किसान रोपाई में जुट गए हैं। सोमवार को अधिकतम 29 डिग्री एवं न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों ने रोपाई तेज कर दी है। हालत यह है कि रोपाई के लिए मजदूर मिलने में परेशानी हो रही है। पनियरा, चौक, बागापार, शिकारपुर, धानी, फरेंदा समेत अन्य क्षेत्रों में धान की रोपाई तेज है।
जिला कृषि अधिकारी रविमणि तिवारी ने बताया कि बारिश होने से किसान रोपाई तेज कर दिए हैं। इसी तरह बारिश ठीक ढंग से होती रही तो पैदावार अच्छी होगी। बारिश होने से गर्मी से कुछ राहत मिली है।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक कैलास पांडेय ने बताया कि जिले में 6 एमएम बारिश हुई है। आने वाले दिनों में अच्छी बारिश के आसार है। कुछ क्षेत्र में कम बारिश हुई है। यह किसानों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी।