फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Waterlogging of civil line will increase the difficulty

Maharajganj News: मुश्किल बढ़ाएगा सिविल लाइन का जलभराव

Sun, 21 May 2023 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 21 May 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging of civil line will increase the difficulty
सिविल लाइंस वार्ड में गन्ना विभाग के सामने बदहाल नाली।संवाद
सिविल लाइन में जगह-जगह पानी लगने से वार्डवासियों की बढ़ती है मुश्किल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। मानसून आने में 25 दिन का समय और रह गया है। लेकिन, सिविल लाइन के लोग जलभराव की समस्या को सोचकर परेशान हैं। वार्ड में जगह-जगह लगने वाले पानी से गुजरना लोगों की मजबूरी बन जाती है। इससे संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा भी बना रहता है। नगर पालिका कार्यालय वाला वार्ड होने के बाद भी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को लोगों की समस्याओं की चिंता नहीं है।
सिविल लाइन में वार्ड के अंदर की नालियां आधी-अधूरी हैं। कहीं नाली का स्तर ठीक नहीं है तो कहीं नाली पटी हुई है। इससे पानी का बहाव ठीक से नहीं हो पाता है। जगह-जगह जलभराव लोगों के जीवन को नरक बनाने का कार्य करता है। वार्ड में रहने वाले मोनू पांडेय ने बताया कि बरसात के मौसम में परेशानी का सामना करना पड़ता है। नाली में पानी के बहाव का स्तर ठीक न होने से पानी सड़कों पर पसर जाता है। वार्ड के लोगों को घरों तक पहुंचने के लिए उससे होकर गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन

वार्डवासियों ने विकास की उम्मीद के साथ समय-समय पर अध्यक्ष व सदस्य पद का नेतृत्व परिवर्तन भी किया, मगर उसका लाभ अब तक नहीं दिखा। समस्याएं जस की तस हैं। नए जनप्रतिनिधियों से उन्हें अपेक्षा है कि वे समस्याओं के स्थायी निदान की पहल करेंगे। वार्ड की आबादी 2500 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
वार्ड में की मुख्य समस्याएं
- पेयजल आपूर्ति के लिए पाइप लाइन का विस्तार।
- इंटरलॉकिंग सड़क की खराब दशा।
- पार्क व खेल मैदान का अभाव।
...

बारिश की वजह से वार्ड में बने पुरानी नाली का पानी सड़क पर फैलता है। लोग बरसात में इस रास्ते पैदल जाना पसंद नहीं करते हैं।
मोनू पांडेय, वार्डवासी
...
हर वर्ष जलनिकासी की व्यवस्था में सुधर की उम्मीद होती है। लेकिन हर बार निराशा ही हाथ लगती है। नए सिरे से निर्माण की जरूरत है।
बबलू पांडेय, वार्डवासी
...
वार्ड में तीन साल से जलभराव होता है। जब तक नाली की चौड़ाई नहीं बढ़ाई जाएगी, समस्या का समाधान होने वाला नहीं है।
आलेख श्रीवास्तव, वार्डवासी
...
बारिश होने पर गन्ना विभाग कार्यालय परिसर व सड़क पर पानी भरा रहता है। नाली की सही व्यवस्था न होने से मुश्किल बढ़ती है।
तारा प्रसाद, कर्मी
...
कोट
जलभराव वाले स्थलों की समस्या के स्थायी निदान के लिए गंभीरता पूर्वक कार्य होगा। बोर्ड गठित होने के बाद इसे प्राथमिकता के आधार पर सही कराया जाएगा।
सदरे आलम, सभासद
..
कोट
नगर में जलभराव से संबंधित समस्याओं से निपटने के लिए कार्ययोजना बनाई जा रही है। अभियान चलाकर नाली की सफाई कराई जाएगी।
आलोक कुमार मिश्रा, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed