{"_id":"67b1d26e387d3c73cd086a01","slug":"waterlogging-in-wheat-crop-farmers-worried-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-142798-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गेहूं की फसल में जलभराव, किसान चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गेहूं की फसल में जलभराव, किसान चिंतित
Sun, 16 Feb 2025 05:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 16 Feb 2025 05:26 PM IST
विज्ञापन
अड्डा बाजार। नौतनवा तहसील क्षेत्र के गांव गजरहा के निकट शनिवार की रात अचानक डंडा नहर का कुलावा खुल गया। इसके चलते करीब 30 एकड़ गेहूं की फसल में जलभराव हो गया। इससे किसानों को फसल बर्बाद होने की चिंता सताने लगी है।
गजरहा के पूरबी सिवान में डंडा नहर के पानी से अजय सिंह, केदारनाथ सिंह, अवनीश सिंह, अरुण कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, सुमित सिंह, राम बदन यादव आदि के गेहूं की फसल में जलभराव हो गया है। कोमल यादव ने बताया की जरूरत के वक्त नहर में पानी नहीं था। पंपसेट से सिंचाई करना पड़ा। रसियावन प्रजापति ने बताया कि सभी कुलावे बदलकर पतले लगाए गए हैं। सिर्फ एक कुलावा मोटा रह गया। पानी का बहाव बंद करना कठिन है। कुछ किसानों ने सिंचाई के लिए रात में कुलावा खोल दिया, लेकिन बंद करना भूल गए। अवर अभियंता मुकेश कुमार ने कहा की सुबह ही नहर में पानी बंद कर दिया गया। संवाद