{"_id":"6ab6d8a06e4811027907392f","slug":"waterlogging-in-the-hospital-premises-paddy-crops-flattened-in-some-areas-maharajganj-news-c-7-1-gkp1052-1463428-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अस्पताल परिसर में जलभराव, कहीं धान की फसल गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अस्पताल परिसर में जलभराव, कहीं धान की फसल गिरी
Sat, 26 Sep 2026 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 26 Sep 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
निचलौल में पशु चिकित्सालय तक पहुंचना मुश्किल, सिसवा में धान की अगेती फसल को नुकसान; नौतनवा बाजार में पसरा सन्नाटा
महराजगंज। लगातार बारिश से जिले में राहत के साथ मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। निचलौल के ब्लॉक परिसर स्थित नव निर्मित पशु चिकित्सालय के आसपास जलभराव से पशुपालकों और कर्मचारियों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं, सिसवा क्षेत्र में तेज हवा के साथ हुई बारिश से धान की अगेती फसल खेतों में गिर गई। नौतनवा नगर में झमाझम बारिश के कारण बाजार की रौनक फीकी पड़ गई और कई स्थानों पर जलभराव से आवागमन प्रभावित रहा।
पशु चिकित्सालय के आसपास एक माह से पानी
निचलौल। ब्लॉक परिसर में शुरू हुए नव निर्मित पशु चिकित्सालय के आसपास जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से समस्या गंभीर हो गई है। बुधवार की आधी रात से शुरू हुई बारिश शुक्रवार को भी जारी रही, जिसके बाद अस्पताल परिसर के आसपास पानी भर गया। पशुपालकों और कर्मचारियों को पानी से होकर अस्पताल तक पहुंचना पड़ रहा है।
पशु चिकित्सक वीके सिंह के अनुसार, परिसर में करीब एक माह से पानी जमा है। पिछले दो दिनों की मूसलाधार बारिश से स्थिति और बिगड़ गई। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को इसकी जानकारी देने के साथ भवन निर्माण करने वाले ठेकेदार से भी जलनिकासी और आवश्यक मरम्मत कराने को कहा है।
विज्ञापन
ब्लॉक परिसर के उत्तरी गेट से बीआरसी, राजकीय कृषि बीज गोदाम और अन्य कार्यालयों तक लोगों का आवागमन होता है। इसी मार्ग पर कई सचिवों के आवास और कार्यालय भी हैं। जलभराव से इन लोगों को भी परेशानी हो रही है।
खंड विकास अधिकारी संतोष कुमार यादव ने बताया कि पशु चिकित्सालय के पास पानी जमा होने की जानकारी मिली है। समस्या का प्राथमिकता के आधार पर जल्द समाधान कराया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
तेज हवा से खेतों में गिरी धान की फसल
चिउटहां। सिसवा विकासखंड के बेलभरिया, कारीडीहा, बगही और अगया गांवों में शुक्रवार को बारिश के साथ तेज हवा चली। इससे अगेती धान की तैयार फसल खेतों में गिर गई। कई जगह पौधों की बालियां भी जमीन से लग गई हैं।
फसल गिरने से किसानों को कटाई और मड़ाई में दिक्कत की चिंता सता रही है। खेतों में पानी और नमी के कारण तैयार धान के खराब होने की आशंका भी बनी हुई है। इंद्रभूषण पांडेय, अरविंद पांडेय, कोदई सिंह, संदीप यादव, हरिकेश यादव और जसराज समेत कई किसानों की फसल प्रभावित हुई है।
किसानों ने संबंधित विभाग से खेतों में हुए नुकसान का सर्वे कराने और प्रभावित किसानों को उचित सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
-- -- -- -- -- -- --
बारिश से नौतनवा बाजार की रफ्तार थमी
नौतनवा। नगर में शुक्रवार सुबह से देर शाम तक रुक-रुककर झमाझम बारिश होती रही। काले बादलों के कारण दिन में भी सड़कों पर वाहनों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली, लेकिन कई जगह जलभराव ने परेशानी बढ़ा दी।
जलभराव वाले स्थानों पर पैदल चलना मुश्किल रहा और वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। आसपास के क्षेत्रों से खरीदारी के लिए पहुंचे कई लोग बाजार में ज्यादा देर नहीं रुके। इससे दुकानों पर ग्राहकों की संख्या कम रही और कारोबार प्रभावित हुआ।