फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Water Congress, a Hiyuwa

पानी के लिए कांग्रेस,हियुवा एक

Sat, 27 Feb 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज Updated Sat, 27 Feb 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
 जिला संयुक्त चिकित्सालय और सिसवा बाजार में पेयजल की समस्या बढ़ी है। शुक्रवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं ने एडीएम को ज्ञापन दिया। हिन्दू युवा वाहिनी ने डीएम को पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए पत्र लिखा है। सिसवा के व्यापारियों ने टैंकर मंगाकर लोगों को पानी दिलाया।
विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने बताया कि जिला संयुक्त चिकित्सालय में मरीजों के लिए उचित पेयजल की व्यवस्था नहीं है। मेडिकल स्टोर व  कुछ प्राइवेट अस्पताल के कर्मचारी अस्पताल परिसर में घूमते रहते हैं। मरीजों को गुमराह कर प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराते हैं। जहां गरीब मरीजों से मोटी रकम वसूली जाती है।
विज्ञापन


 तत्काल ऐसे लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की मांग की है। विधिनरायण वर्मा, शरदेंदु पांडेय, प्रदीप पांडेय, अशोक पटेल, जहीर खान, अफजल अब्बासी, जग्गू प्रसाद, अभिमन्यु सिंह, त्रियुगी पटेल, बीके अंगरा आदि कार्यकर्ता शामिल रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिसवा बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक हिन्दू युवा वाहिनी के नेता मनीष शर्मा ने डीएम को शिकायती पत्र लिखा है कि करीब आठ दिन पहले अमरपुरवा तिराहे पर एक मोबाइल कंपनी द्वारा खुदाई कर केबिल बिछाने के दौरान जलकल की मुख्य पाइप क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे पूरे नगर की सप्लाई ठप है।


नगर पंचायत द्वारा टैंकरों से सप्लाई देने की कोशिश की जा रही है। जो 25000 आबादी के लिए पर्याप्त नहीं है। जिम्मेदार भी गैर जिम्मेदाराना जवाब देते हैं। सिसवा में करीब 150 से अधिक इंडिया मार्क हैंडपंप लगाए गए हैं। जो मरम्मत के अभाव में महीनों से खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed