{"_id":"5d7fd9088ebc3e017b4bedb2","slug":"waste-disposal-plant-maharajganj-news-gkp32187329","type":"story","status":"publish","title_hn":"2.35 करोड़ से निकायों में लगेंगे कूड़ा निस्तारण प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2.35 करोड़ से निकायों में लगेंगे कूड़ा निस्तारण प्लांट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2.35 करोड़ से निकायों में लगेंगे कूड़ा निस्तारण प्लांट
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। स्वच्छता को लेकर शासन स्तर से दिखाई जा रही गंभीरता का असर दिखने लगा है। नगरीय क्षेत्र में एकत्र हो रहे कूड़े के निस्तारण के लिए निकायों में प्लांट लगवाए जाएंगे। जिले के सात निकायों में प्लांट लगाने के लिए 2,35,69,000 रुपये अवमुक्त कर दिए गए हैं। उम्मीद है कि निकाय क्षेत्र से निकलने वाले कूड़े का अब बेहतर ढंग से निस्तारण हो सकेगा।
जिले में महराजगंज व नौतनवां नगरपालिका के अलावा घुघली, सिसवा, फरेंदा, निचलौल व सोनौली नगर पंचायत क्षेत्र से निकलने वाले कूड़े के निस्तारण के लिए अब तक कोई व्यवस्था नहीं थी। निकायों के विभिन्न वार्डों से जो भी कूड़ा निकलता है, उसे आसपास के खाली पड़े स्थानों में डंप कर दिया जाता है। खाली पड़े स्थानों पर कूड़ा डंप कर दिए जाने से आसपास रहने वालों को गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। दुर्गंध के कारण उधर से होकर गुजरने वालों के अलावा आसपास रहने वाले परेशान रहते हैं। गंदगी की वजह से लोगों में संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी रहती है। उधर, कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाने के लिए शासन स्तर से प्रत्येक निकाय को 33.67 लाख रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है। कूड़े के निस्तारण के लिए प्लांट लग जाने से गीले व सूखे दोनों प्रकार के कचरों का निस्तारण हो सकेगा। गीले कचरे से खाद बनाई जाएगी जबकि सूखे कचरे से निकलने वाले अपशिष्ट को भी उपयोग में लाया जा सकेगा। ऐसा हो जाने से वार्ड व नगर दोनों का स्वच्छ बनाया जा सकेगा। अपर जिलाधिकारी कुंज बिहारी अग्रवाल ने बताया कि प्लांट लग जाने से निकायों को सहूलियत होगी। स्वच्छता के स्तर में सुधार होगा।
--------------
प्लांट लगाने को दो निकायों में खोजी जा रही जमीन
नगर पालिका नौतनवां व नगर पंचायत सोनौली में अब भी कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाने के लिए जमीन खोजी जा रही है। अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र कुमार राव ने बताया कि सरकारी जमीन नहीं मिली तो निकाय भूमि क्रय कर प्लांट लगवाने का कार्य कराएगा।