फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Warning to continue the movement if demands are not fulfilled

मांगें पूरी न होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

Thu, 27 Dec 2018 12:50 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Thu, 27 Dec 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
Warning to continue the movement if demands are not fulfilled
मांगें पूरी न होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। भारतीय किसान यूनियन भानू गुट की जिला इकाई के पदाधिकारी 24 सूत्री मांगों के समर्थन में दूसरे दिन बुधवार को भी कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर डटे रहे। प्रदर्शनकारियों ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। 
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष नीरज सिंह ने आरोप लगाया कि किसानों व आम जन से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए लंबे समय से आंदोलन किया जा रहा है लेकिन प्रशासन समस्याओं के समाधान के लिए गंभीर नहीं है। जिले में काफी अधिक संख्या में लाइसेंस के बगैर मेडिकल स्टोर संचालित हो रहे हैं। इसकी शिकायत कई बार स्वास्थ्य विभाग व जिला स्तरीय अधिकारियों से की गई लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिला अस्पताल में आए दिन डॉक्टर कक्ष में एमआर व दलाल दिखते हैं। इससे जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को परेशानी होती है। जिले में लोगों को ठंड से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था भी नहीं की गई है। इसकी तत्काल व्यवस्था की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए कई बार पंचायत लगाकर जिला स्तरीय अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया। इसके बावजूद मांगों की तरफ ध्यान नहीं दिया गया। इस दौरान बृजेश कुमार शर्मा, इंद्रदेव पांडेय, सरोज चंद्र पांडेय, बलराम साहू, बाबूलाल चौहान, प्रमोद चौधरी, राजेश धरिया, राज किशोर चौहान, दीपक कुमार, शंभू नाथ तिवारी, श्रीकांत राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed