फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Warning given the continuation of movement till the time of completion.

मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी

Sat, 14 Oct 2017 12:12 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Sat, 14 Oct 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
Warning given the continuation of movement till the time of completion.
आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन की अनिश्चितकालीन हड़ताल 27वें दिन शुक्रवार को भी जारी रही। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के सामने धरना देकर प्रदर्शन किया। साथ ही चेतावनी दी कि मांगे पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


धरने का संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष छाया भारती ने आरोप लगाया कि सरकार आंगनबाड़ी वर्करों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने सरकार पर अपने वायदों से मुकरने का भी आरोप लगाया। कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों के प्रति सकारात्मक रुख अपनाने का आश्वासन दिया गया था लेकिन अब तक कुछ नहीं किया गया।
विज्ञापन


जिला संरक्षक राधेश्याम मौर्या ने कहा कि धरने को 27 दिन बीत गए लेकिन शासन उनकी मांगों के प्रति गंभीर नहीं है। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने आह्वान किया कि एकजुट होकर मजबूती से आंदोलन जारी रखें। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक कोई भी आंगनबाड़ी वर्कर विभागीय कार्य नहीं करेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर उपासना, नूरजहां, नजमा, सत्येंद्र पटेल, राजमती, पुष्पा, मंजूलता, माधुरी, शुभावती, परवेज आलम, मीरा गौतम, ममता श्रीवास्तव, शोभा यादव, ज्ञानमती, अशोक पटेल, सरोज, भागवत, संगीता, पूनम, दिलीप सिंह के अलावा तमाम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed