{"_id":"827055f56a2df003a870f0f9f2023006","slug":"warned-by-electrical-workers-picketing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत मजदूरों ने धरना देकर चेताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत मजदूरों ने धरना देकर चेताया
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
Updated Tue, 01 Mar 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत मजदूर पंचायत के सदस्यों ने मंगलवार को एक्सईएन कार्यालय परिसर में मंगलवार को धरना दिया। अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देकर अभद्रता करने वाले आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही चेतावनी दी है कि गिरफ्तारी नहीं होने पर कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
प्रदेश संगठन मंत्री अखिलानन्द उपाध्याय ने कहा कि 22 फरवरी को परतावल चौराहे पर कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट की घटना की लिखित व मौखिक सूचना दी गई थी। आश्वासन के बाद भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। उलटे कर्मचारियों और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी मिल रही है।
अधिकारियों की उदासीनता के कारण हम लोग ठगा तथा असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इस घटना को लेकर कर्मचारियों में आक्रोश है। आश्वासन के बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस पर भी मिली भगत के आरोप लगाए। मांग की है कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर संगठन को भी इसकी जानकारी दी जाए।
विज्ञापन
कहा कि गिरफ्तारी नहीं हुई तो तीन दिन बाद सभी कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर चले जाएंगे। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।