{"_id":"61a5126f926b1554c60f66da","slug":"wait-for-pm-matritwa-yojnas-3rd-kist-maharajganj-news-gkp418100862","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की तीसरी किस्त का इंतजार
महराजगंज। जिले में प्रधानमंत्री योजना के तहत मिलने वाली धनराशि की तीसरी किस्त 6456 महिलाओं को नहीं मिल सकी है। 1 अप्रैल से 23 नवंबर की रिपोर्ट में 10770 महिलाओं ने पंजीकरण कराया गया। योजना के तहत गर्भवती महिला का तीन किस्तों में पांच हजार पौष्टिक आहार के लिए मिलता है। जच्चा-बच्चा को सुरक्षित रखने के लिए समय-समय पर जांच की जाती है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक परतावल सीएचसी क्षेत्र में 535, मिठौरा 553, सिसवां 564, निचलौल 567, बृजमनगंज 545, पनियरा 456, धानी 478, महराजगंज 431, घुघली 604, फरेंदा 503, लक्ष्मीपुर 560 महिलाओं को योजना के तहत मिलने वाली तीसरी किस्त नहीं मिली है। इन क्षेत्रों की महिलाओं को आज भी तीसरी किस्त मिलने का इंतजार है। इनमें घुघली सीएचसी क्षेत्र में सर्वाधिक महिलाओं को तीसरी किस्त की रकम नहीं मिली है। पंजीकरण की बात करें तो सर्वाधिक 1095 महिलाओं का सिसवां सीएचसी में पंजीकरण हुआ है। इसी तरह से परतावल में 1086, मिठौरा 1026, निचलौल 992, बृजमनगंज 866, पनियरा 806, धानी 556, नौतनवां 904, महराजगंज 855, घुघली 812, फरेंदा 775, लक्ष्मीपुर 875 महिलाओं का पंजीकरण हुआ है।
हर माह गर्भवती की होती है जांच
योजना के तहत गर्भवती महिलाओं की जरूरी जांच सीएचसी पर की जाती है। प्रत्येक माह की नौ तारीख को यह कराई जाती है। 9 नवंबर को हुई जांच में 805 महिलाओं की जरूरी जांच की गई। इनमें 77 महिलाओं में खून की कमी मिली। जिस पर उनको बेहतर खान-पान का सुझाव देने के साथ ही जरूरी दवाएं दी गईं। 766 महिला के रक्त की जांच की गई।
विज्ञापन
ऐसे मिलती है तीन किस्तों में रकम
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना गर्भवती महिलाओं के लिए है जो पहली बार अपने बच्चे को जन्म देती हैं। योजना के तहत 5000 रुपये की धनराशि महिलाओं के खाते में दी जाती है जिसे तीन किस्तों में दी जाती है। पहली किस्त 1000 रुपये के रूप में दी जाती है। जब गर्भवती महिला अपना पंजीकरण कराती हैं। दूसरी किस्त 2000 रुपये और तीसरी व अंतिम किस्त 2000 रुपये बच्चे के जन्म के पंजीकरण के बाद दी जाती है।
पोर्टल पर जरूरी डाटा अपडेट करने के लिए निर्देशित किया गया है। जैसे ही पोर्टल पर पूरी सूचना अपडेट होगी। तीसरी किस्त की रकम सीधे लाभार्थी के खाते में चली जाएगी।
-डॉ. राकेश कुमार, एसीएमओ