{"_id":"68b9f06e967bf084170d8e19","slug":"viral-spreading-due-to-strong-sunlight-and-humidity-maharajganj-news-c-206-1-go11002-158753-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: तेज धूप व नमी से फैल रहा वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: तेज धूप व नमी से फैल रहा वायरल
विज्ञापन
महराजगंज। बारिश के बाद धूप की तपिश से वायरल संक्रमण की मार बढ़ती जा रही है। रोगियों को बुखार तो बाद में हो रहा सबसे पहले गला जकड़ रहा जिसके बाद खाना-पीना भी पीड़ा दायक हो रहा।
गले में जकड़न के बृहस्पतिवार कुल 23 रोगी ओपीडी पहुंचे जिनकी जांच रिपोर्ट में वायरल फीवर की पुष्टि हुई। चिकित्सकों ने जांच रिपोर्ट के आधार पर दवा का परामर्श दिया।
बृहस्पतिवार को 874 रोगियों का उपचार जिला अस्पताल की ओपीडी में हुआ। सर्वाधिक वायरल फीवर के रोगी रहे। नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डाॅ. अनिरुद्ध ने गले के संक्रमण के रोगियों की जांच रिपोर्ट देखकर वायरल की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि वायरल के नए वैरिएंट में संक्रमण पहले गले में हो रहा है। पिछले माह लगातार बारिश का दौर बना रहा वहीं अब तापमान की वृद्धि से वायरल बढ़ रहा। मौसम की नमी वाष्पित होने से वायरस श्वसन मार्ग से अटैक कर रहा। जब यह शरीर में पहुंचते है तो सबसे पहले गले पर इनका असर पड़ता है और गले में दर्द व खराश होती है। फिर निगलने में परेशानी, सूखी खांसी व बुखार जकड़ता। यह एक से दूसरे में भी फैल रहा। पीड़ित व्यक्ति के खांसने व छींकने से भी इसके वायरस अन्य स्वस्थ व्यक्ति को चपेट में ले सकते हैं। इसलिए सबसे जरूरी वायरल चपेट में आए लोग एकांतवास और नियमित मास्क का उपयोग करें। गले में हल्का फुल्का दर्द होने पर भी तुरंत डॉक्टर से संपर्क, गर्म पानी व नमक का गरारा शुरू करें।