फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   viral patints increased in opd

ओपीडी में उल्टी-दस्त, बुखार के मरीज बढ़े

Wed, 01 Jun 2022 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
viral patints increased in opd
ओपीडी में उल्टी-दस्त, बुखार के मरीज बढ़े
विज्ञापन

बढ़ते तापमान के कारण कमजोरी महसूस होने, पेट खराब होने के मामलों में 10 से 15 फीसदी की वृद्धि दिख रही
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिला अस्पताल के ओपीडी में इन दिनों उल्टी-दस्त, बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। औसतन एक डॉक्टर के कक्ष में 30 से 40 मरीज आ रहे हैं। गंभीर स्थिति होने पर उल्टी-दस्त बुखार के 10 मरीजों को भर्ती किया गया है। अन्य को जांच के बाद दवा देकर घर भेज दिया जा रहा है। एईएस के तीन मरीज भर्ती हैं। डॉक्टर, लोगों को बढ़ती गर्मी में पानी का सेवन अधिक करने की सलाह दे रहे हैं। बढ़ते तापमान के कारण कमजोरी महसूस होने, मांसपेशियों में ऐंठन, पेट खराब होने के मामलों में 10 से 15 फीसदी की वृद्धि दिख रही है।
जिला अस्पताल की ओपीडी में डिहाइड्रेशन (शरीर में पानी की कमी) से लेकर उल्टी, सिरदर्द, तेज बुखार, पेट दर्द, डायरिया की परेशानी लेकर मरीज पहुंच रहे हैं। ओपीडी में ऐसे लक्षण वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। कुछ को इमरजेंसी में भी उपचार के लिए लाया जा रहा है। डिहाइड्रेशन की समस्या वाले मरीज इमरजेंसी में भी सामने आए हैं। शरीर में इलेक्ट्रोलाइट के असंतुलित होने पर दस्त और रक्तचाप के कम होने की समस्या मरीजों में देखने को मिल रही है। इनमें ज्यादातर ऐसे मरीज हैं, जो दिनभर बाहर धूप में रहकर काम करते हैं। कार्य स्थल तक पहुंचने के लिए गर्मी में पैदल चलते हैं। ऐसे लोगों में गर्मी का प्रभाव ज्यादा देखने को मिलता है। इन दिनों औसतन एक दिन में करीब 600 से ज्यादा मरीज ओपीडी में आ रहे हैं। जिला अस्पताल में अपने बेटे को दिखाने आए रत्नेश कुमार ने बताया कि कुछ दिन से बेटा खुद को अस्वस्थ महसूस कर रहा था। पेट में दर्द, चक्कर आने, घबराहट और बुखार की शिकायत थी। पहले तो पास के मेडिकल स्टोर से दवा ली थी। राहत नहीं मिली तो अस्पताल में आया हूं।
विज्ञापन

-----------------
दिन में तीन से चार लीटर पानी पीना चाहिए
डॉ. एवी त्रिपाठी बताया कि इस दौरान गर्मी से सबसे बड़ा बचाव पानी है। बड़ों को दिन में तीन से चार लीटर पानी पीना चाहिए। पांच साल से ऊपर के बच्चों को भी कम से कम तीन लीटर पानी पीना चाहिए। पानी के अलावा तरल चीजें जैसे छाछ, दही, नारियल पानी, आम का पना आदि ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
लू लगने पर यह करें
--पानी की कमी दूर करने के लिए तरल चीजें लें।
--एक लीटर पानी में ओआरएस घोलकर रख लें और थोड़ा-थोड़ा पीते रहें।
--बच्चा पेशाब नहीं कर रहा, सुस्त हो रहा है तो डाक्टर को दिखाने में देरी नहीं करें।
-बुखार उतारने के लिए दवा के साथ गीले कपड़े से शरीर को पोछें।
--------------------------
ओपीडी से लेकर इमरजेंसी तक इलाज की बेहतर व्यवस्था है। गंभीर मरीजों को भर्ती किया जाता है। बुखार, उल्टी, दस्त के मरीजों का बेहतर ढंग से इलाज किया जा रहा है। सभी चिकित्सकों को दायित्व के प्रति सचेत रहने का निर्देश दिया गया है।
- डॉ. एएम भाष्कर, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed