{"_id":"5a624ac34f1c1b72268b5595","slug":"violent-demonstration-against-the-capital-of-the-territory","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेशों की राजधानी को लेकर हिंसक प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेशों की राजधानी को लेकर हिंसक प्रदर्शन
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Sat, 20 Jan 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
प्रदेशों की राजधानी को लेकर हिंसक प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
नवलपरासी/भुजहवा(महराजगंज)। नेपाल में आम चुनाव के बाद गठित प्रदेश की राजधानी बनाने के लिए तमाम जनपदों में उग्र प्रदर्शन हो रहे हैं। शुक्रवार को धनकुटा, डोटी व दांग में हिंसक प्रदर्शन हुआ। इस दौरान आंदोलनकारियों के साथ सुरक्षाकर्मियों की मुठभेड़ हो गई, जिसमें नौ सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। चार आंदोलनकारियों को भी चोटें आई हैं।
डीएसपी शिव बहादुर सिंह ने बताया कि नेपाल में नई सरकार के गठन के बाद से ही प्रदेश सभा के लिए कार्यालयों के गठन की कवायद शुरू कर दी गई है। इसके तहत सरकार की तरफ से घोषित अस्थायी राजधानी कार्यालयों के प्रति लोगों में नाराजगी दिख रही है। सरकार की ओर से प्रदेश संख्या 7 के लिए धनगढ़ी और प्रदेश संख्या 5 के लिए बुटवल का नाम राजधानी के लिए प्रस्तावित किया गया है। जैसे ही इस बात की जानकारी मिलते ही आंदोलन शुरू हो गया। शुरू में आंदोलन शांतिपूर्ण था, लेकिन अब यह हिंसक हो गया है। शुक्रवार को आंदोलनकारियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। हिंसा के मद्देनजर कई क्षेत्रों में अघोषित कर्फ्यू लगा दिया गया है।