{"_id":"574f2f024f1c1b7d2810b0ca","slug":"villegers-against-kotedar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार के खिलाफ ग्रामीण लामबंद हुए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदार के खिलाफ ग्रामीण लामबंद हुए
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
Updated Thu, 02 Jun 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कोटेदारों के खिलाफ प्रदर्शन किया।
- फोटो : अमर उजाला
कोटेदार की अनियमितता और समाजिक कार्यकर्ता पर लगे मुकदमों को वापस लेने के संबंध में बुधवार को निचलौल थाना क्षेत्र के मदनपुर और दमकी के लोगों ने कलेक्ट्रेट के समक्ष धरना देकर दो सूत्री ज्ञापन डीएम को दिया।
मदनपुर निवासी मनोज गुप्ता ने कहा कि ग्राम सभा मदनपुर और दमकी दोनों गांव एक ही में सम्मिलित हैं। यहां का कोटेदार कार्ड धारकों को चीनी, मिट्टी तेल, गेहूं, चावल आदि सामग्री मानक से कम तथा निरर्धारित रेट से ज्यादा मूल्य पर देता है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया। लेकिन कोटेदार पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे गांव के कार्डधारक काफी परेशान रहते है।
उन्होंने कहा कि जनहित में प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए कोटेदार को बर्खास्त कर जेल भेजा जाए। इस दौरान रमभावती, रीता, अनिता, इंदल, गुलाब, राधेश्याम, झगरू, उदित, बलवंत के अलावा तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे।