{"_id":"2af6fd7363f26898343384da23f4cfae","slug":"village-head-and-members-sworn-in-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान और सदस्यों का शपथ ग्रहण आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान और सदस्यों का शपथ ग्रहण आज
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
Updated Sun, 20 Dec 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों और पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण रविवार को होगा। इस दौरान 929 ग्रामप्रधान व 11897 पंचायत सदस्य संबधित ब्लाॅक पर शपथ ग्रहण करेंगे।
मतगणना के बाद शासन की ओर से नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों के शपथ ग्रहण में सदर में परियोजना निदेशक ऋषिमुनी उपाध्याय, परतावल में एसडीएम सदर रणविजय सिंह, पनियरा में तहसीलदार सदर नंदलाल सिंह, घुघली में श्ापथ्ा दिलाएंगे।
जिला युवा कल्याण अधिकारी अजातशत्रु शाही, निचलौल में एसडीएम जितेंद्र कुशवाहा, सिसवां में तहसीलदार निचलौल, मिठौरा में जिला पंचायत राज अधिकारी घनश्याम सागर, फरेंदा में एसडीएम, धानी में जिला बचत अधिकारी, बृजमनगंज में तहसीलदार फरेंदा, नौतनवा में एसडीएम व लक्ष्मीपुर में तहसीलदार नौतनवा मौजूद रहेंगे। प्रधानों द्वारा हस्ताक्षरित शपथ पत्र खंड विकास अधिकारी कार्यालय में सुरक्षित रखा जाएगा।पहली बैठक 26 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन
13 ग्राम प्रधान नहीं ले पाएंगे शपथ
अड्डा बाजार/रतनपुर। नौतनवा ब्लॉक में रविवार को नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों का शपथ ग्रहण रविवार को होगा। परंतु दो तिहाई सदस्य नहीं होने के चलते 13 ग्राम पंचायतों का गठन नहीं हो सकेगा।
जिससे नवनिर्वाचित प्रधानों का शपथ ग्रहण नही हो सकेगा। ब्लॉक के सभी नौ न्याय पंचायतों में 103 ग्राम पंचायतें हैं। 13 ग्राम पंचायतों में वार्ड सदस्यों की संख्या दो तिहाई से कम है। कुछ ग्राम पंचायतें ऐसी हैं जहां से किसी ने भी सदस्य पद का पर्चा तक दाखिल नहीं किया।
बीडीओ मंजू त्रिवेदी ने बताया शेख फरेंदा, महुअवा, आराजी सरकार उर्फ बैरिहवा, सिसवा उर्फ खोरिया बाजार, चकदह, जिगिना, सिसहनिया उर्फ शीशमहल, सिरसिया खास, विषखोप, महदेईया, बभनी, करमहवा और मुडिला में ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या दो तिहाई नहीं है। जिससे इन ग्राम पंचायतों का गठन नहीं हो पा रहा है। ऐसे में इन ग्राम पंचायतों के नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों को फिलहाल 20 दिसंबर को शपथ नहीं दिलाया जा सकेगा।