{"_id":"615b46248ebc3e0de65e3be8","slug":"vigilance-increased-on-indo-nepal-border-maharajganj-news-gkp4117373146","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी सतर्कता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी सतर्कता
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी सतर्कता
दशहरा पर्व को लेकर दोनों देशों अधिकारियों हुई बैठक
सोनौली (महराजगंज)। दशहरा पर्व के मद्देनजर भारत और नेपाल के अधिकारियों ने सोनौली सीमा का दौरा किया। बैठक कर स्थानीय अधिकारियों से सीमा की समस्या और सुरक्षा के संबंध में जानकारी ली। दशहरा पर्व जहां पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है, वहीं नेपाल में यह पर्व सबसे बड़ा है।
नेपाली नागरिक इस पर्व को मनाने अपने घर को लौटते हैं। पर्व को देखते हुए भारत-नेपाल के सोनौली सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। पगडंडियों पर एसएसबी जवानों ने दिन के साथ रात्रि गश्त बढ़ा दी है। सीमा पर सीसीटीवी कैमरे से भी नजर रखी जा रही है।
सोमवार को डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने भारत-नेपाल सीमा का निरीक्षण किया और एसएसबी के मुख्य कैंप पर 22वीं वाहिनी एसएसबी कमांडेंट मनोज कुमार सिंह और सशस्त्र सीमा बल नेपाल के डीआईजी कुल बहादुर के साथ बैठक की। इसमें सीमा सुरक्षा के साथ आपसी समन्वय पर बातचीत हुई।
विज्ञापन
इस दौरान दोनों अधिकारियों ने बताया कि दशहरे पर्व को देखते हुए अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर एसएसबी सहायक सेना नायक अनीस कुमार, कोतवाल शशांक शेखर राय, चौकी प्रभारी स्वतंत्र कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
त्योहार को देखते हुए नेपाल पुलिस सतर्क
भैरहवां। नेपाल के रूपनदेही जिले की पुलिस ने त्योहारों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की योजना बनाई है। जिला पुलिस कार्यालय की ओर से दशहरा, दीपावली एवं छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए जिले में शांति एवं सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन के लिए 944 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
रूपनदेही पुलिस प्रवक्ता डीएसपी सत्यनारायण थापा ने बताया कि त्योहार के दौरान कोरोना को देखते हुए पुलिस टीम गठित की गई है। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में कड़ी जांच के बाद नेपाल में प्रवेश मिलेगा। त्योहार के दौरान पटाखों के प्रयोग को नियंत्रित करने के लिए पुलिस सख्त रहेगी। हाईवे पर पेट्रोलिंग बढ़ाने की योजना बनाई है। पुलिस ने यात्रियों को सुरक्षा के लिए बेलहिया, भैरहवां और बुटवल बस पार्कों में यात्री हेल्प डेस्क स्थापित करने की योजना है। संवाद