फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Video of woman naked at cremation ground goes viral, accusations of witchcraft

Maharajganj News: महिला का श्मशान घाट पर निर्वस्त्र वीडियो वायरल, जादू-टोना का आरोप

Thu, 30 Oct 2025 02:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Video of woman naked at cremation ground goes viral, accusations of witchcraft
महराजगंज/पनियरा। करीब 12 दिन पहले झाड़ फूंक, जादू-टोना के चक्कर में पहले से निर्वस्त्र महिला को श्मशान घाट पर देखकर लोग आक्रोशित हो गए और उसके साथ अभद्रता की। प्रकरण की जांच में पुलिस जुटी है। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आठ लोगाें पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, दावा किया जा रहा है की करीब 12 दिन पहले धनतेरस के दिन पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला श्मशान घाट पर तंत्रमंत्र करने पहुंची। इसकी जानकारी गांव के लोगों को हुई तो कुछ लोग आक्रोशित होकर मौके पर पहुंचे तो महिला पहले से ही निर्वस्त्र होकर तंत्रमंत्र कर रही थी। आक्रोशित लोग उससे बातचीत करने लगे। वीडियो में उनकी आवाज आ रही है। चर्चा है कि महिला की पिटाई कर उसे घुमाया गया। वहीं दूसरी ओर पुलिस पिटाई की पुष्टि नहीं कर रही है। इस प्रकरण में जांच की जा रही है। वायरल वीडियो में महिला निर्वस्त्र दिख रही है। कुछ देर तक वह आसपास के लोगों को देख रही है।
विज्ञापन

लोग उससे पूछताछ कर रहे थे। दूसरे वायरल वीडियो में महिला को एक कपड़े से ढक दिया गया। उसके पीछे लोग चलते हुए दिख रहे हैं। करीब आठ से 10 सेकेंड के वीडियो में महिला पैदल चलती हुई दिख रही है। घटना के 12 दिन बाद बुधवार को वीडियो वायरल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चर्चाओं पर यकीन करें तो महिला चिल्लाती रही लेकिन लोगों का दिल नहीं पसीजा और हैवानियत पर उतारू हो गए। महिला लोकलाज के भय के कारण अपने घर में फंदा लगाने जा रही थी कि परिजनों ने बचा लिया। महिला गरीब परिवार की है पति गुटका बेचता है।

चर्चा यह भी है की उस रात महिला दो सोखा के साथ पूजा-पाठ करा रही थी कि गांव के दर्जन भर लोग वहां पहुंच गए। उसके ऊपर भूत जगाने का आरोप लगाते हुए पीटने लगे। असहाय महिला बचाने के लिए चिल्लाती रही लेकिन किसी को भी उसपर दया नहीं आई। चर्चा है कि महिला परिवार सहित कहीं चली गई है। पनियरा थानाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने बताया कि मामले में आठ लोगों पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed