फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Video of dance in school goes viral, headmistress suspended

Maharajganj News: स्कूल में नृत्य का वीडियो वायरल, प्रधानाध्यापिका निलंबित

Mon, 05 Feb 2024 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 05 Feb 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Video of dance in school goes viral, headmistress suspended
चौक बाजार।
विज्ञापन

बरगदही बसंतनाथ स्थित परिषदीय प्राथमिक स्कूल में विवाह समारोह के दौरान आर्केस्ट्रा का वीडियो वायरल होने के बाद बीएसए के आदेश पर प्रभारी प्रधानाध्यापिका को रविवार को निलंबित कर दिया गया। मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार बरगदही बसंतनाथ में एक व्यक्ति की बेटी की शनिवार को शादी थी। बरात में आर्केस्ट्रा की भी व्यवस्था थी। बताया जा रहा है कि प्रभारी प्रधानाध्यापिका गीता विश्वकर्मा से अनुमति लेकर लड़की के पिता ने परिषदीय विद्यालय में मेहमानों को नाश्ता तथा खाना खिलाने की व्यवस्था की थी। पर बरात में आए लोगों ने आयोजक के मना करने के बाद भी आर्केस्ट्रा शुरू कर दिया। रविवार सुबह से ही डांस का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में दिख रहा है कि नर्तकियां नृत्य कर रही हैं तथा बच्चे और बड़े खड़े होकर देख रहे हैं। वायरल वीडियो बीएसए श्रवण कुमार गुप्ता तक भी पहुंच गया। खंड शिक्षा अधिकारी शिव कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला सत्य पाया गया। इसके बाद बीएसए के आदेश पर प्रभारी प्रधानाध्यापिका गीता विश्वकर्मा को निलंबित कर दिया गया। मालूम हो कि परिषदीय विद्यालयों में निजी कार्यक्रमों के आयोजन पर रोक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article