{"_id":"5c8bfa4fbdec2213e272e9b5","slug":"vehicles-being-parked","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटरियों पर खड़े किए जा रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटरियों पर खड़े किए जा रहे वाहन
Sat, 16 Mar 2019 12:47 AM IST
राकेश पांडेय
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो)
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sat, 16 Mar 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
पटरियों पर खड़े किए जा रहे वाहन
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। शहर में सड़क की पटरियों पर वाहन खड़े किए जा रहे हैं। पटरी पर वाहन खड़े होने से पैदल आने जाने वालों की परेशानी बढ़ गई है। इस समस्या से निपटने के लिए पालिका प्रशासन की तरफ से ठोस प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। हैरत की बात है कि आफीसर्स कालोनी गेट के पास ही बड़ी संख्या में वाहन सड़क के किनारे खड़े कर दिए जाते हैं। अधिकारियों की आवाजाही उसी रास्ते से होती है, इसके बावजूद इस समस्या की तरफ उनका ध्यान नहीं जा रहा है।
शहर की सड़कों पर यातायात का दबाव बढ़ता रहा है। इससे आए दिन जाम की समस्या पैदा हो रही है। यह समस्या तो शहर के लोग झेल ही रहे हैं, अब सड़कों के किनारों की पटरियों पर भी पैदल आवागमन करने वालों को परेशाी होने लगी है। कारण, पटरियों पर वाहन खड़े हो रहे हैं। इसके चलते पैदल आवाजाही करने वालों को अब सड़कों पर चलना पड़ रहा है। इसके चलते लोग आए दिन दुर्घटनाओं के भी शिकार हो रहे हैं। उधर, सुबह से लेकर दोपहर बाद तक आफीसर्स कालोनी के गेट के पास चार पहिया वाहन सड़क की पटरियों पर खड़े होते है। कभी-कभी तो ज्यादा संख्या में वाहन खड़े होते हैं। इसके चलते उधर से आने जाने वालों को परेशानी होती है। साथ ही जब सड़क पर जाम लगता है तो लोगों का आना जाना भी दुश्वार हो जाता है। राजीव नगर मोहल्ले के रहने वाले आत्माराम गुप्ता कहते हैं कि सड़क की पटरियों पर चार पहिया वाहनों का कब्जा रहने से आवागमन में दिक्कत होती है लेकिन जिम्मेदार इस समस्या के प्रति उदासीन रवैया अपनाए हुए हैं। लोहिया नगर के रहने वाले गणेश श्रीवास्तव कहते हैं कि हर रोज आफीसर्स कालोनी के पास सड़क की पटरी पर औसतन 30 से 40 चार पहिया वाहन खड़े होते हैं। कुछ तो बेतरतीब ढंग से खडे़ रहते हैं। देखकर ऐसा लगता है कि वाहन स्टैंड है। पिपरदेउरा के रहने संदीप प्रजापति ने बताया कि बीते गुरुवार को सुबह दुकान पर जाने के दौरान वाहन से ओवरटेक करते वक्त बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। जिससे हल्की चोट लगी। हेलमेट पहने थे, जिससे सिर में चोट नहीं लगी। सड़क की पटरी पर बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े थे। किनारे होने के लिए पूरी जगह नहीं मिलने के कारण गिर गए और चोट लग गई इसी तरह आजाद नगर के सुरेंद्र भी गिरकर घायल हो चुुके हैं।यातायात निरीक्षक बरजोर सिंह का कहना है कि पटरियों पर वाहनों को खड़ी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। सड़क की पटरियों पर वाहन खड़े नहीं होने दिए जाएंगे। कहा कि नगर में यातायात व्यवस्था को सुचारु करने की कोशिश की जा रही है।