फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Vehicle committee will ensure compliance of rules by school vehicles

Maharajganj News: स्कूल वाहनों से नियम अनुपालन कराएगी यान समिति

Wed, 24 Dec 2025 01:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Vehicle committee will ensure compliance of rules by school vehicles
महराजगंज। मानक विहीन स्कूल वाहनों के खिलाफ जनवरी से एक बार फिर परिवहन विभाग अभियान शुरू करने जा रहा। इस बार जुर्माना नहीं, बल्कि विभाग उन कमियों को दुरुस्त कराएगा जो वाहन में नहीं हैं। इसके लिए परिवहन आयुक्त स्तर से निर्देश जारी किया गया है।
विज्ञापन

वाहन से स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। सभी स्कूली वाहनों को जीपीएस से लैस करने के साथ ही उसमें अग्निशमन यंत्र व फर्स्ट एड बॉक्स रखना अनिवार्य किया गया है। जनपद में 900 से अधिक स्कूल वाहन चल रहे। इनके लिए वाहन में सीसीटीवी व स्पीड चेकर डिवाइस पहले से अनिवार्य है। अब जीपीएस, बीमा, फिटनेस, प्रदूषण भी अनिवार्य होगा। निगरानी के लिए डीएम की अध्यक्षता में यान टीम का गठन किया जाएगा जिसके सचिव एआरटीओ होंगे। इसमें सीएमओ, डीआईओएस, बीएसए, यातायात इंस्पेक्टर सदस्य होंगे। इस समित की बैठक हर मा होगी और किस स्कूल से बिना मानक स्कूल वाहन चल रहे इसपर नियंत्रण की मुहिम को मजबूती दी जाएगी।
विज्ञापन


स्कूल वाहन में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर आयुक्त स्तर से यान टीम गठित करने व सुरक्षा के मद्देनजर सभी तरह के इंतजाम के पुख्ता प्रबंध कराने के निर्देश मिले है। इसका अनुपालन शीघ्र प्रभावी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज कुमार सिंह, एआरटीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed