फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Veer Bahadur Singh to give a chance to people 's dreams come true '

‘वीर बहादुर सिंह के सपने सच करने का मौका दे जनता’

Thu, 18 Feb 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज Updated Thu, 18 Feb 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
वीर बहादुर सिंह मेमोरियल महाविद्यालय में बुधवार को पूर्व सीएम वीर बहादुर सिंह की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि सांसद महंत आदित्यनाथ अपने संबोधन में पनियरा की जनता से पूर्व मुख्यमंत्री के सपने सच करने के लिए उनके पुत्र जितेंद्र बहादुर सिंह को मौका देने की अपील कर गए।
विज्ञापन

महंत आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालते हुए सर्वप्रथम वीरबहादुर सिंह ने अयोध्या मंदिर में लगे ताले को खुलवाने का कार्य किया। अगर वह जीवित रहते तो भारत के प्रधानमंत्री होते और पूर्वांचल का पिछड़ापन को दूर कर चुके होते। वह सही मायने में विकास पुरुष थे।
विज्ञापन


देश के अंदर जहां भी उनके शुभचितंक होंगे वो आज के दिन को नहीं भुलेंगे। वह बिना किसी के आगे झुके, बिना डिगे राजनीतिक क्षेत्र में आदर्श कायम किया। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा हुए कहा कि पनियरा क्षेत्र के विकास के लिए जितेन्द्र बहादुर सिंह का आप लोग साथ दें। यह एक अच्छे  स्वभाव और ईमानदार व्यक्ति हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह के लोंगो को अपना प्रतिनिधि चुनना चाहिए। जितेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि पिता के अधूरे कार्यों को पूरा करूंगा। पिता जी ने पनियरा क्षेत्र में नहरों का जाल बिछाया और अकटहवा पुल, मछलीगांव को पनियरा में जोड़ने के लिए पुल बनवाया। कार्यक्रम का शुभारंभ छात्राओं ने राष्ट्रीय गीत गाकर किया।


प्रमोद यादव ने लोकगीत से सबको सराबोर कर दिया। कार्यक्रम के अन्त में गरीबों में कंबल वितरित किया। कार्यक्रम को छोटेलाल, जयनाथ सिंह, डीएन सिंह, विरेन्द्र सिंह प्रधान नरकटहॉ व अशोक यादव ने संबोधित किया। संचालन संजय पति त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर प्रबंधक विक्रम बहादुर सिंह, प्राचार्य  सुरेश  यादव, राणा अमरजीत सिंह, सुग्रीव प्रसाद आर्या, संजय पासवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed