फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Vat Savitri fast asked for long life of husband

Maharajganj News: वट सावित्री व्रत रख मांगी पति की लंबी उम्र

Sat, 20 May 2023 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 20 May 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Vat Savitri fast asked for long life of husband
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महराजगंज। सुहागिनों ने शुक्रवार को वट सावित्री का व्रत रखा। बरगद की पूजा कर सुहाग की सलामती मांगी। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं सुबह से ही सजधज कर आसपास लगे बरगद के पेड़ के पास पहुंचीं। यहां पर वट वृक्ष को दूध, जल आदि से स्नान कराकर रोली सिंदूर आदि से पूजन किया। कच्चा सूत बांधकर 108 परिक्रमा की। फल आदि समर्पित किए।

पति की दीर्घायु की कामना की। तेज धूप के बाद भी बरगद के पेड़ के नीचे महिलाओं की भीड़ रही। शहर के बस स्टेशन, सिंचाई विभाग परिसर, हनुमानगढ़ी आदि स्थानों पर पूजा करने वाली महिलाओं की ज्यादा भीड़ रही। वट सावित्री व्रत को लेकर मान्यता है कि प्राचीन काल में सावित्री की निष्ठा व पति की परायणता को देखकर यम ने उसके मृत पति को पुन: जीवनदान दिया था। कहते हैं कि जो वट सावित्री व्रत रखता है उसके पति पर कोई संकट नहीं आता है और लंबी उम्र होती है। इसे ध्यान में रखते हुए महिलाओं ने शुक्रवार को पूरे विधि-विधान से अपनी पूजा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed