{"_id":"60ec829e8ebc3e70162a267a","slug":"vaccination-of-5412-maharajganj-news-gkp4016180192","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 5,412 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 5,412 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन

महराजगंज। कोरोनारोधी टीका लगवाने के लिए प्रत्येक दिन केंद्रों पर भीड़ लग रही है। सोमवार को 5412 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। वर्तमान में जिला अस्पताल समेत 94 केंद्रों पर टीका लगाने की व्यवस्था है। वहीं लोगों को टीका लगने से होने वाले लाभ के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
सोमवार को जिला अस्पताल में भीड़ के वजह से करीब 50 से अधिक लोग बगैर टीका लगवाए ही वापस चले गए। क्योंकी टीका लगवाने वालों की संख्या अचानक बढ़ गई। नाम दर्ज कराने के लिए होड़ लगी रही। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोनारोधी टीका शत प्रतिशत लगाने की व्यवस्था की जा रही है। जिला अस्पताल में सभी सीएचसी एवं पीएचसी पर टीका लगाने की व्यवस्था है। केंद्र पर भ्रमण कर व्यवस्था के बारे में जानकारी ली जा रही है। संवाद