फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Uzbekistan woman arrested for illegally entering Nepal

Nepal: नेपाल में अवैध ढंग से प्रवेश करने पर उज्बेकिस्तान की महिला गिरफ्तार, केस दर्ज

Tue, 23 Aug 2022 05:03 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Tue, 23 Aug 2022 05:03 PM IST
सार

क्षेत्राधिकारी नौतनवां अनुज कुमार सिंह ने बताया कि महिला के पास कूट रचित दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। पूछताछ के बाद उसको चालान कर दिया गया।

विज्ञापन
Uzbekistan woman arrested for illegally entering Nepal
पुलिस की गिरफ्त में उज्बेकिस्तान की महिला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भारत नेपाल से लगी सीमा सोनौली से नेपाल जाने के दौरान सोमवार देर रात एक उज्बेकिस्तान की महिला गिरफ्तार की गई। उसके पास से 73 हजार भारतीय मुद्रा व 270 अमेरिकी डॉलर के अलावा एक हरे रंग का उज्बेकिस्तानी पासपोर्ट मिला है। यह पासपोर्ट केवल उज्बेकिस्तान के अंदर ही मान्य होना बताया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, भारतीय सीमा क्षेत्र से नेपाल में अवैध ढंग से उज्बेकिस्तान की महिला नेपाल जाने की कोशिश में लगी थी। इसकी भनक लगते ही आव्रजन अधिकारियों ने सोनौली सीमा पर शोखसनम सपाखोनोवा निवासी तोशकंद विलोयती ओलमालिकी, उज्बेकिस्तान को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ सोनौली कोतवाली में केस दर्ज कराया।
विज्ञापन


पंजाब नंबर की कार से वह सोनौली कस्बे में पहुंची थी। नेपाल के एक व्यक्ति से संपर्क कर व सीमा पार करने की व्यवस्था में जुटी थी। आव्रजन अधिकारी उत्तम कुमार ने सोनौली कोतवाली में तहरीर दी। सोमवार देर रात सूचना मिली कि पंजाब नंबर की एक कार में एक विदेशी महिला है। वह नेपाल जाने के प्रयास में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसपर आव्रजन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कार की पिछली सीट पर विदेशी महिला लेटी थी। कार में चालक एक और व्यक्ति बैठा था। तलाशी में उसके पास से 73 हजार भारतीय मुद्रा व 270 अमेरिकी डॉलर के अलावा एक हरे रंग का उज्बेकिस्तानी पासपोर्ट भी मिला।

क्षेत्राधिकारी नौतनवां अनुज कुमार सिंह ने बताया कि महिला के पास कूट रचित दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। पूछताछ के बाद उसको चालान कर दिया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed