फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Uproar in private hospital, ABVP workers sitting on strike

Maharajganj News: निजी अस्पताल में हंगामा, धरने पर बैठे एबीवीपी कार्यकर्ता

Tue, 26 Aug 2025 12:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Uproar in private hospital, ABVP workers sitting on strike
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महराजगंज। कोतवाली क्षेत्र के फरेंदा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में रविवार को इलाज के विवाद को लेकर हंगामा हो गया। आरोप है कि मरीज के परिजनों ने अस्पताल में पहुंचकर चिकित्सक व स्टाफ से गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और तोड़फोड़ की। इस दौरान अस्पताल कर्मियों को चोटें भी आईं।
वहीं एबीवीपी कार्यकर्ताओं और अस्पताल स्टाफ के बीच कहासुनी शुरू हो गई। गुस्साए एबीवीपी कार्यकर्ता अस्पताल परिसर में धरने पर बैठ गए और कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रीकांत शुक्ला मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को शांत कराया और भरोसा दिलाया कि मामले की जांच निष्पक्ष होगी।
विज्ञापन

अस्पताल संचालक डॉ. विशाल चौधरी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि रविवार को मरीज के इलाज को लेकर आए परिजन विवाद करने लगे। समझाने-बुझाने के दौरान परिजनों ने स्टाफ के साथ हाथापाई की और अस्पताल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने कहा कि दोषी चाहे कोई भी हो, कार्रवाई से नहीं बचेगा। साथ ही उन्होंने तुरंत तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर तीन दिनों में रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया। धरने के दौरान एबीवीपी पदाधिकारी मयंक मणि त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि उनके कुछ कार्यकर्ता इलाज कराने अस्पताल पहुंचे थे। समय से थोड़ा विलंब होने पर स्टाफ ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और विभिन्न धाराओं में फंसाने की धमकी दी। जब जानकारी मिलने पर अन्य कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे और इसका विरोध किया तो स्टाफ ने उनके साथ भी हाथापाई की।
उन्होंने कहा कि छात्र हितों से जुड़े संगठन के कार्यकर्ताओं का इस प्रकार अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, इसलिए उन्हें धरने पर बैठना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed