{"_id":"57d8586c4f1c1ba73dd481f1","slug":"up-govt-no-interest-in-center-program","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा सरकार गरीबों के हक पर डाका डाल रही ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा सरकार गरीबों के हक पर डाका डाल रही
महराजगंज/ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
चौपाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। वोट की राजनीति के कारण सपा सरकार गरीबों का हक मार रही है। मोदी सरकार की 70 लाभकारी योजनाएं उत्तर प्रदेश में ठीक ढंग से लागू नहीं हो पा रही है। सपा सरकार इसे लागू करने में रुचि नहीं ले रही है। क्योंकि ये योजनाएं धरातल पर क्रियान्वित हो जाए तो लोग मोदी सरकार का नाम लेंगे।
उक्त बातें सांसद पंकज चौधरी ने पनियरा विधान सभा क्षेत्र के परतावल मंडल के समेरगढ़, मंगलपुर ऊंटी, बलुआभार, सहगड़वा, बरगदवां, नटवां आदि गांवों में चौपाल लगाकर केंद्र सरकार के तरफ से चलाई जा रही योजनाएं व प्रदेश सरकार की दोषपूर्ण नीतियों की लोगों से चर्चा करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 2014 में खाद्य सुरक्षा बिल लागू करके गरीबों को सस्ते दर पर अनाज उपलब्ध कराने का ऐतिहासिक कार्य किया। जहां-जहां भाजपा की सरकार है वहां इस योजना का लाभ हर गरीब को मिल रहा है। किंतु उत्तर प्रदेश की सपा सरकार जो भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी है इसे वर्ष 2016 में लागू की। सपा सरकार ने दो वर्ष का गरीबों का निवाला भी भ्रष्टाचार की आग में झोंक दिया।
विज्ञापन
पूर्व विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह ने कहा कि विकास करके जनता को लुभाने की बजाए खैरात बांट कर उनको लुभाने की कोशिश हो रही है। पुन: लैपटाप, बेरोजगारी भत्ता व लाडली योजनाएं सपा सरकार ने शुरू किया। वह भी इस तरह से बंटा जैसे समाज के 85 प्रतिशत दलित पिछड़ी व सामान्य वर्ग की बेटियों व बच्चों ने कोई गुनाह किया हो। प्रदेश के नौजवानों की मांग है कि भीख नहीं अधिकार चाहिए। शिक्षा सुरक्षा और रोजगार चाहिए।
इस अवसर पर राष्ट्रीय परिषद सदस्य कृष्ण गोपाल जायसवाल, जय मंगल कन्नौजिया, उमेश जायसवाल, शंभू प्रसाद, वीरेन्द्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष अंगद गुप्ता, रामाज्ञा निषाद, हरिकेश सिंह उपस्थित रहे।