{"_id":"5c85687fbdec2214154e9741","slug":"up-board-16-503-answer-papers","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: 16,503 उत्तर पुस्तिकाओं की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: 16,503 उत्तर पुस्तिकाओं की हुई जांच
Mon, 11 Mar 2019 01:11 AM IST
राकेश पांडेय
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो)
Published by: राकेश पांडेय
Updated Mon, 11 Mar 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड: 16,503 उत्तर पुस्तिकाओं की हुई जांच
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम तेज हो गया है। रविवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कुल 16,503 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। इनमें हाईस्कूल 9,084 और इंटरमीडिएट की 7,419 उत्तर पुस्तिकाएं शामिल हैं।
जिले के तीन केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है। रविवार को सभी केंद्रों पर हाईस्कूल की 9,084 व इंटरमीडिएट की 7,419 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की गई। गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कालेज में इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो रहा है। एनसीसी के मेजर अखिलेश्वर राव ने बताया कि 31 उप प्रधान परीक्षकों व 160 परीक्षकों ने इंटरमीडिएट की कुल 7,419 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की। महराजगंज इंटर कालेज के प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने बताया कि 17 उप प्रधान परीक्षकों व 88 परीक्षकों ने कुल 1,800 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की। सेठ आनंद राम जयपुरिया इंटर कालेज के प्रधानाचार्य साकिर हुसैन ने बताया कि 27 उप प्रधान परीक्षकों व 210 परीक्षकों ने 7,284 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की नजर में बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की जा रही है।