{"_id":"6540def4a63f10ae7f0c7ab0","slug":"united-nations-secretary-general-reached-lumbini-nepal-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nepal News: संयुक्त राष्ट्र महासचिव पहुंचे बुद्ध की जन्मस्थली, पीएम पुष्प कमल ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nepal News: संयुक्त राष्ट्र महासचिव पहुंचे बुद्ध की जन्मस्थली, पीएम पुष्प कमल ने किया स्वागत
Tue, 31 Oct 2023 04:35 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 31 Oct 2023 04:35 PM IST
सार
होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सीपी श्रेष्ठ ने बताया कि महासचिव गुटेरेस की लुंबिनी यात्रा से लुंबिनी और गौतम बुद्ध का शांति का संदेश दुनिया भर में फैलेगा और लुंबिनी क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
नेपाल के प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव का किया स्वागत।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस मंगलवार सुबह बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी पहुंचे, जहां पीएम पुष्प कमल दहल ने उनका भव्य स्वागत किया। नेपाल की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर आए गुटेरेस पोखरा से लुंबिनी पहुंचे।
विज्ञापन
गुटेरेस का स्वागत लुंबिनी में विहारवासियों, बौद्ध गुरुओं, लुंबिनी सांस्कृतिक नगर पालिका के भिक्षुओं और ननों सहित स्थानीय माताओं के समूह, थारू सहित विभिन्न जातीय समूहों और शांतिदीप से लेकर स्वागत किया।
विज्ञापन
होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सीपी श्रेष्ठ ने बताया कि महासचिव गुटेरेस की लुंबिनी यात्रा से लुंबिनी और गौतम बुद्ध का शांति का संदेश दुनिया भर में फैलेगा और लुंबिनी क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन