फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Unidentified woman's body found in canal

Maharajganj News: अज्ञात महिला का शव नहर में मिला

Sat, 04 Oct 2025 01:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Unidentified woman's body found in canal
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के खेम पिपरा के पास बड़ी नहर में शुक्रवार की शाम एक अज्ञात महिला का शव मिला है। शव की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त और जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभी तक शव की पहचान नहीं हो सकी है, और पुलिस इसे लेकर गहन छानबीन में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम और शिनाख्त के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया गया है।पुलिस के अनुसार, शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे के आसपास खेम पिपरा के पास बड़ी नहर में एक शव पानी में तैरता हुआ दिखाई दिया। राहगीर ने शव को देखकर तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाल निर्भय कुमार सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। प्रारंभिक जांच में शव एक महिला का पाया गया,जिसका गला कटा हुआ था,जबकि शरीर के अन्य भाग चोट के निशान दिखे। लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे मोर्चरी हाउस भेज दिया है, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जाएगी।पुलिस के महिला अनुसार,शव की पहचान के लिए पुलिस सोशल मीडिया का सहारा ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed