{"_id":"646679eae37266628e088014","slug":"unfinished-business-in-applause-maharajganj-news-c-7-1-172255-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: वाहवाही में अधूरे कार्यों का करा लिया लोकार्पण, अब सीएम आएंगे तो क्या बताएंगे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: वाहवाही में अधूरे कार्यों का करा लिया लोकार्पण, अब सीएम आएंगे तो क्या बताएंगे अधिकारी
Fri, 19 May 2023 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 19 May 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
सोनौली एमआरएफ सेंटर में कूड़ा एकत्रित करता सफाई कर्मचारी।संवाद
22 मई को चौक बाजार में मुख्यमंत्री के आने की संभावना, तैयारियों में जुटे अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नगर निकाय चुनाव से पहले नौ अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जिला आगमन पर जल्दबाजी में विकास की तमाम अधूरी परियोजनाओं का लोकार्पण करा दिया गया था। उनमें से एक ट्रामा सेंटर भी शामिल है। फिर भी ट्रामा सेंटर शुरू नहीं हो पाया है। इसके संचालन की सुगबुगाहट भी नहीं है। इसी तरह से अन्य परियोजनाओं का भी लोकार्पण करा दिया गया। मुख्यमंत्री का संभावित दौरा 22 मई को चौक बाजार में है, लेकिन लोकार्पण वाली परियोजनाओं के काम में तेजी नहीं दिख रही है। लोग कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री ने जिन परियोजनाओं का लोकार्पण किया था, जब उसी का संचालन नहीं हो पा रहा है तो अन्य की क्या बात की जाय।
जिला अस्पताल परिसर में जनवरी 2020 में ट्रामा सेंटर के निर्माण के लिए शासन ने हरी झंडी दी थी। कार्यदायी संस्था उप्र राज्य निर्माण सहकारी संघ ने चार हजार स्क्वायर फीट में ट्रामा सेंटर का निर्माण शुरू कराया। एक करोड़ रुपये से बनने वाले ट्रामा सेंटर का भवन बन चुका है। रंगाई-पुताई भी हो चुकी है। जरूरी संसाधनों के अलावा छोटे-मोटे काम अब भी बाकी हैं। नगर निकाय चुनाव के पहले जब मुख्यमंत्री आए थे तो ट्रामा सेंटर का लोकार्पण करा दिया गया था। लोग ट्रामा सेंटर के संचालन की राह देख रहे हैं। सेंटर के बाहरी गेट का चैनल गेट बंद है। यहां के हालात को देखकर लगता है कि ट्रामा सेंटर जल्द शुरू होने वाला नहीं है।
...
ट्रामा सेंटर में गंभीर घायलों का होता है इलाज
आधुनिक उपकरणों से लैस ट्रामा सेंटर में दुर्घटना व मारपीट में गंभीर रूप से घायल मरीजों को आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जाती हैं। लेकिन, ट्रामा सेंटर चालू न होने से गंभीर घायलों को गोरखपुर रेफर कर दिया जाता है। लोगों का कहना है कि ट्रामा सेंटर चालू हो जाए तो कई गंभीर घायलों की जान बच सकती है।
विज्ञापन
...
फोटो
पशु अस्पताल, बाहर से चकाचक, अंदर खिड़कियों में शीशे नहीं
निर्माणाधीन राजकीय पशु अस्पताल अड्डा बाजार का भी लोकार्पण हो चुका है। करीब 40 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस अस्पताल की खिड़कियों में शीशे नहीं लगे हैं। हालांकि, बाहर से रंगाई-पुताई हो चुकी है। अंदर रंगाई-पुताई नहीं हुई है। बोर्ड पर अब तक राजकीय पशु अस्पताल अड्डा बाजार नहीं लिखा गया है। कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड ने वर्ष 2019 से निर्माण शुरू कराया था। अस्पताल के बगल में एक टीनशेड में पशुओं का इलाज होता है। डॉ. एके यादव और फार्मासिस्ट राजू वरुण समेत अन्य स्टाफ की तैनाती है। अड्डा बाजार के यशवंत सिंह, गुड्डू अग्रहरि, अंजन सिंह, सचित्र नारायण त्रिपाठी ने बताया कि जब लोकार्पण हो गया तो सेवा शुरू हो जानी चाहिए, लेकिन अधिकारियों की कथनी-करनी में बहुत अंतर है। सरकार तो काम कर रही है, लेकिन योजनाओं का वास्तविक रूप से क्रियान्वयन नहीं हो पा रहा है।
...
फोटो
बिना बिजली कनेक्शन के एमआएफ सेंटर का करा दिया गया लोकार्पण
सोनौली कस्बे के कचरे को निस्तारित करने के लिए करीब 35 लाख रुपये की लागत से मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सेंटर बनाया गया है। सोनौली नगर पंचायत के सिद्धार्थनगर वार्ड में एक साल पहले यह सेंटर बनाया जा चुका है, लेकिन बिजली कनेक्शन नहीं मिलने के कारण यहां काम शुरू नहीं हो पाया है। परिसर में कूड़ा एकत्र किया गया है। दुर्गंध के कारण आसपास के लोगों को परेशानी होती है। इस सेंटर का लोकार्पण भी नगर निकाय चुनाव से पहले मुख्यमंत्री के आगमन पर कराया गया था। कस्बे के हरिराम बताते हैं कि बेवजह सेंटर का लोकार्पण कराकर उपलब्धी गिनाई जा रही है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सरोज ने बताया कि बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया गया है। सेंटर शुरू होने की प्रकिया में है। सभी कार्य पूरे हो चुके हैं। कार्य में कोई लापरवाही नहीं की गई है। कूड़ा निस्तारण करने की प्रक्रिया जल्दी शुरू हो जाएगी।
...
कोट
ट्रामा सेंटर में कुछ काम अधूरे हैं। इस वजह से भवन को हैंडओवर नहीं लिया गया है। जांच कराने के बाद भवन को हैंडओवर लिया जाएगा। जरूरी मशीनों के साथ बेड आदि मंगाने के बाद ट्रामा सेंटर का संचालन शुरू होगा।
-डॉ. नीना वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी