{"_id":"65c8ccbfefa7a7c3130b6b37","slug":"uncle-fraudulently-sold-nephews-land-maharajganj-news-c-206-1-mhg1003-115552-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: चाचा ने धोखे से बेच दी भतीजे की जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: चाचा ने धोखे से बेच दी भतीजे की जमीन
Sun, 11 Feb 2024 07:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 11 Feb 2024 07:03 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। फरेंदा थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने भतीजे की जमीन हड़पकर दूसरे को बैनामा कर दिया। आरोप है कि जानकारी होने पर जब भतीजे ने आपत्ति जताई तो उसकी पिटाई कर दी। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने चाचा और जमीन खरीदने वाली महिला पर केस दर्ज कर लिया है।
फरेंदा थाना क्षेत्र के ग्राम खजुरिया निवासी अमित कुमार ने बताया कि बचपन में ही मेरे पिता ओमप्रकाश की मौत हो गई। इसके बाद मैं अपने चाचा के साथ रहने लगा। इसका फायदा उठाते हुए चाचा ने हमारे हिस्से की जमीन हड़पने की योजना बनाई और आए दिन मुझे मारने पीटने व प्रताड़ित करने लगे। उनकी प्रताड़ना से तंग आकर मुंबई चला गया। जहां पर मेहनत मजदूरी करके अपना जीवन यापन करने लगा।
करीब दस वर्ष मुंबई में रहने के बाद जब वापस आया तो पता चला कि चाचा ने हमारे हिस्से की 1.548 हेक्टेयर जमीन गांव के ही लीलावती देवी के नाम से बैनामा कर दिया है, जबकि बैनामा के समय मैं बालिग हो गया था। मैंने चाचा से पूछा कि आपने ऐसा क्यों किया मैं बैनामा मंसूख कराने जा रहा हूं। इसी बात को लेकर वह आग बबूला हो गए और गालीगलौज देते हुए मारने के लिए दौड़ा लिए। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद न्यायालय में वाद दाखिल किया।
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी फरेंदा अनिरूद्ध कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आरोपी पंकज कुमार व लीलावती के खिलाफ धोखाधड़ी समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।