फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Typhoid cases on the rise due to weather changes and unsafe fast food

Maharajganj News: मौसम में बदलाव और असुरक्षित फास्ट फूड से बढ़ रहे टाइफाइड के मरीज

Sun, 09 Aug 2026 02:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Typhoid cases on the rise due to weather changes and unsafe fast food
जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंच रहे 90 से 100 मरीज
विज्ञापन

चिकित्सकों ने साफ पानी पीने और खुले खाद्य पदार्थों से बचने की दी सलाह
महराजगंज। मौसम में बदलाव और असुरक्षित फास्ट फूड के सेवन से टाइफाइड के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों प्रतिदिन 90 से 100 मरीज बुखार और पेट संबंधी समस्याओं को लेकर पहुंच रहे हैं। जांच के बाद इनमें 40 से 45 मरीजों में टाइफाइड की पुष्टि हो रही है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
चिकित्सकों के अनुसार कुछ सप्ताह पहले तक प्रतिदिन केवल 10 से 15 मरीज ही टाइफाइड की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे थे, लेकिन अब यह संख्या कई गुना बढ़ गई है। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. पवन कुमार सिंह ने बताया कि बारिश के मौसम में भूजल स्तर बढ़ने से पेयजल स्रोत दूषित होने की आशंका बढ़ जाती है। दूषित पानी पीने और बाहर खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करने से टाइफाइड का खतरा अधिक रहता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इन दिनों अस्पताल में आने वाले मरीजों में लगातार बुखार, कमजोरी, सिरदर्द, पेट दर्द, भूख न लगना, दस्त और कब्ज जैसी शिकायतें सामान्य रूप से देखी जा रही हैं। जांच के दौरान बड़ी संख्या में मरीज टाइफाइड से संक्रमित पाए जा रहे हैं। समय पर इलाज नहीं मिलने पर यह बीमारी गंभीर रूप भी ले सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थ का ना करें सेवन

चिकित्सकों का कहना है कि सड़क किनारे खुले में बिकने वाली चाट, कटे हुए फल, फास्ट फूड और अन्य खाद्य पदार्थ संक्रमण का प्रमुख कारण बन सकते हैं। बारिश और उमस के कारण खाद्य सामग्री में बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं, जिससे संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में लोगों को खानपान और साफ-सफाई को लेकर विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

वर्जन
घर के आसपास गंदा पानी जमा न होने दें और साफ-सफाई बनाए रखें। यदि किसी व्यक्ति को लगातार बुखार है या कमजोरी बढ़ रही है तो बिना देरी किए अस्पताल में जांच करानी चाहिए।



-पवन कुमार सिंह,
फिजिशियन जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed