फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two youths riding bikes injured

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल

Fri, 10 Dec 2021 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Two youths riding bikes injured
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल
विज्ञापन

फरेंदा (महराजगंज)। महराजगंज मार्ग पर शुक्रवार को दिन में करीब तीन बजे ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवार युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से दोनों की गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
सदर थानाक्षेत्र के चेहरी शाह टोला निवासी मिंटू (27) व दीपक (18) बाइक फरेंदा की तरफ जा रहे थे। चपेट में आ गए। महराजगंज मार्ग पर दोनों युवक ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग इकठ्ठा हो गए तथा घायलों का इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर तिवारी ने बताया कि दोनों घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है। दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पिकअप की चपेट से दो घायल
मुजुरी (महराजगंज)। पनियरा थानाक्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव के पास पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों को गोरखपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब पांच बजे कैम्पियरगंज की तरफ से आ रही पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार ग्राम सभा रामनगर के दुबियहवा टोला निवासी राजू (24) और कैम्पियरगंज थानाक्षेत्र के ग्राम सभा भौराबारी निवासी बाड़ू (26) घायल हो गए। चौकी प्रभारी मुजुरी अरुण सिंह ने तहरीर नहीं मिलने की पुष्टि की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed