फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two women nabbed for snatching a chain from a woman in an e-rickshaw.

Maharajganj News: ई रिक्शा में महिला का चेन उड़ाने वाली दो महिलाओं को दबोचा

Thu, 25 Jun 2026 02:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Two women nabbed for snatching a chain from a woman in an e-rickshaw.
यात्री बनकर रिक्शे में बैठीं, बातों में उलझाकर उड़ाया 2.80 लाख रुपये का चेन
विज्ञापन

24 घंटे के भीतर चुराई गई चेन लॉकेट सहित बरामद
भिटौली। स्थानीय थाना क्षेत्र में ई रिक्शे पर सफर कर रही महिला की सोने की चेन चुराने वाली दो शातिर महिलाओं को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से चुराई गई सोने की चेन और लॉकेट भी बरामद कर लिया है। जिसकी अनुमानित कीमत 2.80 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, 23 जून को दोपहर दो बजे बुलुआ गांव निवासिनी रोशन जहां ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह परतावल से ई रिक्शे पर बैठकर घर जा रही थीं। रास्ते में दो महिलाएं भी रिक्शे पर सवार हो गईं। बातचीत के दौरान छपिया में एक महिला बहाना बनाकर कंधा और गर्दन दबाने लगी। इसी दौरान दोनों महिलाओं ने चुपके से उनकी सोने की चेन और लॉकेट उड़ा लिया।
विज्ञापन

मामले को गंभीरता से लेते हुए भिटौली पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर की सूचना और सर्विलांस की मदद से बुधवार सुबह उप निरीक्षक जितेंद्र यादव के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल संजीव श्रीवास्तव, महिला कांस्टेबल आयुषी सिंह एवं वंदना गोंड की टीम ने भैंसा पुल के पास से दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार महिलाओं की पहचान प्रिया देवी (34) निवासी लक्ष्मीपुर, थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर और निशा देवी (29) निवासी कोहरा बुजुर्ग, थाना गोला बाजार जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों महिलाओं ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी गई चेन और लॉकेट बरामद कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

एसओ सत्येंद्र राय ने बताया कि उक्त दोनों महिलाओं का काफी लंबा आपराधिक इतिहास है। कई थानों की पुलिस के लिए वे सिरदर्द बनी हुई थीं। आज दोनों महिलाओं को भैंसा पुल से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed