{"_id":"6a10bd5ca0d93c4cce05ccc9","slug":"two-women-climbed-a-mobile-tower-to-stay-with-their-boyfriends-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-177797-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: प्रेमी के साथ रहने की जिद पर मोबाइल टॉवर पर चढ़ीं दो युवतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: प्रेमी के साथ रहने की जिद पर मोबाइल टॉवर पर चढ़ीं दो युवतियां
विज्ञापन
सक्सेना नगर वार्ड में टावर पर चढ़ी युवती।
पंजाब की रहने वाली हैं दोनों, स्थानीय आर्केस्ट्रा में करती हैं काम
करीब 11 घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद दोनों टॉवर से नीचे उतरीं
भोर में करीब तीन बजे से दोपहर ढाई बजे टॉवर पर ही रहीं दोनों युवतियां
महराजगंज। सक्सेना नगर में शुक्रवार की भोर में करीब तीन बजे ही दो युवतियां मोबाइल टॉवर पर चढ़ गईं। एक युवती अपने पति के साथ रहने की मांग कर रही थी और दूसरी जेल में बंद एक प्रेमी के रिहाई की मांग कर रही थी। करीब 11 घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद दोपहर करीब ढाई बजे दोनों टॉवर से नीचे उतरीं। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। टाॅवर पर चढ़ीं दोनों युवतियां आर्केस्ट्रा में डांसर हैं और मूल रूप से पंजाब की रहने वाली हैं।
जानकारी के अनुसार, टॉवर पर चढ़ने वाली एक युवती का आर्केस्ट्रा संचालक के बेटे से प्रेम संबंध था। दोनों ने शादी भी की थी लेकिन विवाद के बाद दोनों अलग रहने लगे। दूसरी युवती का प्रेमी भी उसी आर्केस्ट्रा में कार्य करता है। पांच अप्रैल को दूसरी युवती ने अपने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप लगाया था इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस दौरान शादीशुदा युवती ने टाॅवर पर बैठकर अपने प्रेमी के नाम भोजपुरी गीत के साथ रील बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर किया। भोर में करीब तीन बजे से दोपहर ढाई बजे दोनों युवतियां मोबाइल टॉवर पर ही रहीं।
दो युवतियों के टॉवर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में सदर एसडीएम जितेंद्र कुमार, सीओ अंकुर गौतम समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शादीशुदा युवती के पति को उसकी मां के साथ मौके पर बुलाया। युवक ने मोबाइल फोन से युवती से नीचे उतरने की अपील करते हुए साथ रहने का भरोसा दिया। वहीं दूसरी युवती को अधिकारियों ने समझाया कि उसका प्रेमी गंभीर धाराओं में जेल में बंद है और तत्काल रिहाई संभव नहीं है। घंटों की मान-मनौव्वल और काउंसिलिंग के बाद दोनों युवतियां दोपहर बाद करीब ढाई बजे नीचे उतरीं।
विज्ञापन
सदर कोतवाल निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों युवतियों की मांगें असामान्य थीं। फिलहाल दोनों की काउंसिलिंग कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
टॉवर युवतियां को देख वीडियो बनाते रहे लोग
बताया जा रहा है कि अंधेरे में टॉवर पर चढ़ते हुए किसी की नजर युवतियों पर नहीं पड़ी। अंधेरा छंटने के बाद टॉवर के सामने स्थित एक घर के किसी सदस्य की नजर युवतियों पर पड़ी तो उन्होंने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस चौकी पर दी। जानकारी मिलते ही चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और युवतियों को मनाने का प्रयास किया। हालांकि वह नहीं मानीं और अपनी मांगों पर अड़ी रहीं। धीरे-धीरे वहां पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। लोग वीडियो और फोटो बनाने लगे। यह सिलसिला युवतियों के टॉवर से उतरने तक जारी रहा।