फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   two person in crime

Maharajganj News: दो गुटों में मारपीट, दो का शांतिभंग में चालान

Fri, 16 Jun 2023 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 16 Jun 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
two person in crime
महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र के बेलवाघाट में बृहस्पतिवार को दो गुटों के मारपीट में पुलिस ने दो लोगों को पकड़ कर शांति भंग में चालान कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बेलवाघाट चौराहे पर किसी बात को लेकर चैनपुर और घिउवहां के मनबढ़ों के दो गुटों के बीच मारपीट होने लगी। जिसमें दो लोग घायल हो गए। 100 नंबर पुलिस की गाड़ी पहुंची तो मनबढ़ फरार हो गए और दो घायलों को पुलिस पकड़ ली। दोनों के पास असलहा भी मिला। थानाध्यक्ष अजीत प्रताप ने बताया कि मारपीट के दौरान पुलिस पहुंच गई जिसमें दो लोग घायल अवस्था में पकड़े गए हैं। वह खिलौना वाला असलहा रखे थे। दोनों तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। शांति भंग में चालान कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed