{"_id":"6a8a06652b7e28ab110f03c9","slug":"two-people-were-arrested-for-molesting-a-married-woman-who-had-returned-to-her-parents-home-after-three-months-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-183725-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गाली-गलौज के विरोध पर महिला सफाईकर्मी को पटककर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गाली-गलौज के विरोध पर महिला सफाईकर्मी को पटककर पीटा
विज्ञापन
दो वर्षों से परेशान करने का आरोप, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के सुमेरगढ़ गांव की महिला सफाईकर्मी ने गांव के ही एक व्यक्ति पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सुमेरगढ़ गांव निवासिनी निराश्रिता पूनम देवी सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत हैं। उनका आरोप है कि गांव का ही सोनू गौड़ पिछले करीब दो वर्षों से उनके खिलाफ खंड विकास अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर अनावश्यक रूप से परेशान करता आ रहा है। आरोप है कि वह व्यक्तिगत रूप से भी उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग और गाली-गलौज करता है।
पूनम के मुताबिक 20 अगस्त की सुबह करीब 8:30 बजे सोनू गौड़ ने फिर उनके साथ गाली-गलौज की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद रामदुलारे गौड़ के घर के पास उन्हें चारपाई पर पटक दिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने लात-घूंसों से उनकी पिटाई की। शोर सुनकर रामदुलारे ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया। एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।