फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two people injured in a fight while loading sugarcane died

Maharajganj: गन्ना लादने के दौरान विवाद में मारपीट में घायल दो लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 20 Mar 2023 10:33 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 20 Mar 2023 10:33 PM IST
सार

मारपीट घायल दोनों लोगों को अस्पताल में भेजा गया। सोमवार सुबह को उनमें से एक ने दम तोड़ दिया। दूसरे घायल के रिश्तेदार सोमवार सुबह मृतक के घर सांत्वना देने पहुंचे तो आक्रोशित होकर उनको मारपीट कर घायल कर दिया गया। अस्पताल पहुंचने पर उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Two people injured in a fight while loading sugarcane died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

कोठीभार थाना क्षेत्र के बसडीला गांव में खेत में गन्ना लादने के दौरान रविवार देर शाम को मारपीट हुई। घायल को अस्पताल में भेजा गया। सोमवार सुबह को उसने दम तोड़ दिया। दूसरे घायल के रिश्तेदार सोमवार सुबह मृतक के घर सांत्वना देने पहुंचा तो आक्रोशित होकर उनको मारपीट कर घायल कर दिया गया। अस्पताल पहुंचने पर उसने भी दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बसडिला गांव के रहने रामाश्रय रामाश्रय अपने पुत्र ज्ञान भारत और श्याम बहादुर के साथ शिवसरन के रेहन लिए खेत में ट्राली पर गन्ना लाद रहे थे। कुछ देर बाद शिवसरन खेत देखने पहुंचे तो विरोध किया। उन्होंने कहा कि खेत में ट्राली खड़ा कर गन्ना मत लादिए। यह कहते हुए उन्होंने कुछ अपशब्द बोल दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट में शिवसरन 35 और ज्ञान भारत 40 गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सिसवा सीएचसी में भर्ती कराया गया, यहां घायल शिवसरन की इलाज के दौरान मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल ज्ञान भारत को गोरखपुर एक नीजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


सोमवार सुबह को घायल ज्ञानभारत के फूफा केशव 65 निवासी मधवलिया घर पहुंचे। वह परिजनों से बातचीत करने के बाद मृतक शिवसरन के घर सांत्वना देने पहुंचे। उनको वहां देखकर मृतक के घर से लोग करीब सात आठ की संख्या में उनपर टूट पड़े। लाठी डंडे से पिटाई शुरू कर दी। मारपीट की इस घटना में केशव गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको साममुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा लाया गया, जहां डॉक्टरों के जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली गई। मृतक शिवसरन के भाई की पत्नी सूर्यमति की तहरीर पर आरोपी रामाश्रय, ज्ञानभारत, श्यामबहादूर, श्रीकांत के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed