फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two parishadiya teachers terminated

दो परिषदीय शिक्षकों की सेवा समाप्त

Sun, 19 Sep 2021 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Two parishadiya teachers terminated
जिले के दो परिषदीय शिक्षकों की सेवा समाप्त
विज्ञापन

महराजगंज। जिले के दो परिषदीय विद्यालयों में फर्जी तरीके से नौकरी कर रहे शिक्षकों को बेसिक शिक्षा विभाग ने बर्खास्त कर दिया है। इसमें से एक शिक्षक का टीईटी प्रमाणपत्र फर्जी था, जबकि दूसरा शिक्षक दूसरे के प्रमाणपत्र पर नौकरी कर रहा था।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश यादव ने बताया कि घुघली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय हरपुर महंत में तैनात शिक्षक तबरेज जुलाई 2020 से ही विद्यालय से अनुपस्थित चल रहा था। कई बार उसे नोटिस देकर संपर्क करने का प्रयास किया गया मगर संपर्क नहीं हो सका। अंतिम नोटिस पर भी उसके न पहुुंचने पर उसके शैक्षिक प्रमाणपत्रों की जांच कराई गई जिसमें उसका टीईटी का प्रमाणपत्र फर्जी मिला। वहीं, सदर ब्लॉक केे ग्राम अगया प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक वीरेंद्र प्रताप को भी दूसरे के नाम पर नौकरी करने के आरोप में बर्खास्त किया गया। इसे भी अंतिम नोटिस देकर पक्ष रखने का समय दिया गया था लेकिन वह नहीं आया। जांच में विभाग ने पाया कि असली वीरेंद्र प्रताप देवरिया के इंटर कॉलेज में नौकरी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed