फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two JCBs, dumper and tractor-trolley seized in illegal mining

Maharajganj News: अवैध खनन में दो जेसीबी, डंपर व ट्रैक्टर-ट्राॅली सीज

Sat, 24 Feb 2024 06:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 24 Feb 2024 06:03 PM IST
विज्ञापन
Two JCBs, dumper and tractor-trolley seized in illegal mining
नौतनवा। तहसील क्षेत्र के गांव हनुमान गढ़िया में शुक्रवार की शाम मिट्टी का अवैध खनन करते पकड़े जाने पर नायब तहसीलदार सौरभ कुमार श्रीवास्तव ने दो जेसीबी मशीन, एक डंफर, दो ट्रैक्टर-ट्राॅली सीज कर दिया।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार नौतनवा शनिवार को चकदह गांव की तरफ क्षेत्र भ्रमण पर थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि हनुमान गढ़िया गांव के पास मिट्टी खनन हो रहा है। मौके पर पहुंचे तो मिट्टी खनन करते हुए जेसीबी दिखाई दी। मौके पर जाकर देखा तो दो जेसीबी मशीन खनन कर ट्राली-ट्रैक्टर में मिट्टी लोड कर रही थी। नायब तहसीलदार को देखते ही भगदड़ मच गई। कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर भागने लगे। इस दौरान दो जेसीबी मशीन, एक डंपर, दो ट्रैक्टर-ट्राॅली मौके से बरामद हुए, जबकि अन्य फरार हो गए। नायब तहसीलदार सौरभ कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मिट्टी खनन करते हुए पकड़े जाने पर दो जेसीबी मशीन एक डंपर तथा दो ट्रैक्टर-ट्राली सीज कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed