फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two hundred million transactions affected in two days

दो दिन में सौ करोड़ का लेनदेन प्रभावित

Fri, 01 Jun 2018 12:06 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Fri, 01 Jun 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
Two hundred million transactions affected in two days
दो दिन में सौ करोड़ का लेनदेन प्रभावित - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। वेतन में वृद्धि सहित अन्य मांगों के समर्थन में राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी जारी रही। यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन के आह्वान पर हुए हड़ताल के कारण बैंक उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। हड़ताल की वजह से  दो दिन में सौ करोड़ से अधिक का लेनदेन प्रभावित हुआ। जिला मुख्यालय स्थित अधिकांश एटीएम भी बंद रहे। इसके चलते लोगों को रकम निकालने इधर-उधर भागदौड़ परेशान होना पड़ा। एक-दो एटीएम पर ही लोग रकम निकाल पाए।
विज्ञापन


हड़ताली बैंक कर्मियों ने बताया कि वेतन वृद्धि तथा समस्याओं के समाधान की मांग यूनियन की तरफ से सरकार से की गई थी। मांगों के प्रति सकारात्मक कदम न उठाए जाने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई थी। इसी क्रम में यूनियन ने राष्ट्रव्यापी आंदोलन का निर्णय लिया। हड़ताल के दूसरे दिन एसबीआई, पीएनबी, यूनियन बैंक, बैंक आफ महाराष्ट्र, कैनरा बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, इलाहाबाद बैंक आदि के कर्मियों ने दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रखी। दो दिनों से चल रही बैंकों की बंदी से खाताधारक जमा व निकासी नहीं कर सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed